Budh Gochar 2025: 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, 16 दिनों तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे बुध!

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

Budh Gochar 2025 Golden time of 3 zodiac signs begins Mercury will remain in Aquarius for 16 days

बुध गोचर

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह, समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। 11 फरवरी को बुध ग्रह ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया और इस राशि में 16 दिनों तक विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद मीन राशि में बुध गोचर करेंगे, लेकिन इससे पहले 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। शनि की राशि कुंभ में रहते हुए 3 राशियों की किस्मत को बुध चमकाएंगे।

विज्ञापन

मीन राशि में कब करेंगे बुध गोचर?

द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 27 फरवरी गुरुवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में बुध गोचर करेंगे। इससे पहले किन 3 राशियों को फायदा ही फायदा होने वाला है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है। खुद पर भरोसा रखेंगे, तो हर कार्य को पूरा कर सकेंगे और उसमें सफलता भी हासिल कर सकेंगे। बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। मन में उत्साह रहेगा जो सफलता दिलाने में भी मदद कर सकता है। वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखने में भी भलाई है। धार्मिक कार्य करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध गोचर फलदायी है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। नए रिश्ते से जुड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुंभ राशि में बुध गोचर से लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। बिना वजह की चीजों से दूर रहेंगे। मन में एक अलग खुशी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा समय चल रहा है। आप अपने हर लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे, बस खुद पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। संबंध पहले से सुधरेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ