Grah Gochar 2025: सूर्य, बुध और शनि 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत! कुंभ राशि में रहकर बनाएंगे त्रिग्रही युति

Grah Gochar 2025: सूर्य, बुध और शनि ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं त्रिग्रही युति से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती हैं।

Grah Gochar 2025 Sun Mercury and Saturn will brighten the fortunes of 3 zodiac signs Will create a triple planetary conjunction by staying in Aquarius

सूर्य, बुध और शनि की युति

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में रहकर सूर्य, बुध और शनि ग्रह द्वारा त्रिग्रही युति का निर्माण किया जा रहा है। इसका असर 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों पर हो रहा है। वर्तमान में शनि ग्रह, कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि की राशि, कुंभ में 11 फरवरी मंगलवार को 12:58 बजे को बुध गोचर करेंगे। इसके अगले दिन यानी 12 फरवरी, बुधवार को रात 10 बजकर 03 मिनट पर कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। इसके बाद तीनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में बनेगी। इसके शुभ प्रभाव 12 राशियों में से 3 राशियों पर पड़ेंगे। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशि कौन सी होंगी।

विज्ञापन

मेष राशि

त्रिग्रही युति से मेष राशि के लोगों को लाभ ही लाभ हो सकेगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। नए कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। धन वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए देश से बाहर जाने का योग बन सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि, सूर्य और बुध की युति फलदायी रहेगी। व्यवसायियों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। नए ग्राहकों से जुड़ेंगे जो व्यापारिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा। करियर में सफलता पाने के लिए नई योजनाएं काम आएंगी। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को धन, शोहरत और सफलता के अवसर मिलेंगे। शनि, बुध और सूर्य की युति फलदायी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। बचत पर ध्यान दें। आने वाले समय उत्तम रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में प्रमोशन हो सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ