Budh Gochar 2025: न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में बुध ने रखा कदम, इन 3 राशियों की बिगड़ेगी आर्थिक स्थिति!

11 अप्रैल 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने शनि के नक्षत्र में कदम रख लिया है। इस समय बुध देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में मौजूद हैं। बीते दिनों बुध के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ नहीं होगा, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Budh Gochar 2025

इन 3 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगी बुध की बदली चाल!

ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव कई राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। पंचांग के मुताबिक, 11 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजकर 35 मिनट पर बुध देव ने उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। 27 नक्षत्रों में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र को 26वां स्थान प्राप्त है, जो मीन राशि के अंदर आता है। जबकि इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। बुध देव जहां कारोबार, दिमाग, एनालिसिस, समझदारी और एजुकेशन के दाता हैं। वहीं शनि को दुख, डिसिप्लिन, लॉन्ग टर्म थिंकिंग, बीमारी और गहराई का कारक माना जाता है।

विज्ञापन

आज हम आपको पंचांग की सहायता से उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनके लिए बुध का बीते दिनों गोचर करना आर्थिक, शारीरिक और मानसिक दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। दिनभर कमजोरी महसूस होगी, जिसके कारण कोई भी कार्य में मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातकों ने नई स्ट्रैटेजी के साथ काम नहीं किया, तो समय पर टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। कारोबारियों को पुराने सिस्टम को अपग्रेड करना होगा। अन्यथा समय पर ऑर्डर पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का ये गोचर आर्थिक दृष्टि से मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। स्टूडेंट्स ने यदि मन लगाकर पढ़ाई नहीं की तो उन्हें एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आएंगे। खासतौर पर पुराने टॉपिक को गहराई से समझें। जीवन में आगे बढ़ने की अपॉर्च्युनिटी नहीं मिलेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। जिन लोगों की आयु 60 से अधिक है, उन्हें पुरानी बीमारी का दर्द फिर परेशान करेगा।

सिंह राशि

जिन छात्रों का सपना है कि वो विदेश में जाकर पढ़ाई करें, उन्हें इस समय कोई नई अपॉर्च्युनिटी नहीं मिलेगी। क्रिएटिव फिल्ड से जुड़े जातकों को धन हानि होगी, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुछ नया काम स्टार्ट करना इस समय सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। किसी रिश्तेदार के कारण घर में लड़ाई-झगड़े होंगे। यदि सही समय पर आपने स्थिति को नहीं संभाला तो घर के मुखिया की तबीयत खराब भी हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ