---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर रोजाना करें खास मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमक उठेगी किस्मत

Brahma Muhurta Benefits: सुबह करीब 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। यह देवी देवताओं का समय माना गया है। इस वक्त इन मंत्रो का जाप करना बेहद शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Brahma Muhurta Benefits Mantra: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को शक्तिशाली मुहूर्त माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे लाभकारी है। ब्रह्म मुहूर्त को अक्षय कहा गया है यानी जिसका क्षय नहीं होता। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त के समय कुछ विशेष मंत्रो का जाप करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। चलिए आज हम आपको शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताते हैं, जिनका जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, परिणामस्वरूप जीवन में धन का अभाव नहीं रहता। इसके अलावा यह भी बताते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने के क्या-क्या फायदे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14 (1)

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे

जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे  स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं रहती हैं। सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, साथ ही मानसिक शक्ति भी बढ़ती है। बुद्धि, विद्या और सौंदर्य की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: पीपल के पास दीया जलाने के क्या-क्या हैं फायदे, जानिए

ब्रह्म मुहूर्त का समय

ब्रह्म मुहूर्त सूर्य उदय से डेढ़ घंटा पहले और डेढ़ घंटा बार का समय होता है। अमूमन सुबह 4 से 5.30 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। यह समय देवी देवताओं का समय माना गया है। इस वक्त मेडिटेशन करने के अनेक फायदे होते हैं। इस वक्त आप खुद के साथ होते हैं और इस वक्त ईश्वर से प्रार्थना करके आप अपनी बात सीधे परमात्मा से कह सकते हैं। अगर आपकी नींद रोजाना ब्रह्म मुहूर्त के समय अचानक भी खुलती है तो यह आपके लिए शुभ है, क्योंकि माना जाता है कि दिव्यशक्ति यह संकेत दे रही है कि आपको इस वक्त बिना देर दिए बिस्तर छोड़ देना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद कुछ देर अपने इष्टदेव का ध्यान करें।

---विज्ञापन---

सुबह उठकर इन मंत्रों का करें जाप

सुबह उठकर इन मंत्रो का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। ब्रह्म मुहूर्त में हथेलियों को देखते हुए कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले: तु गोविंदा: प्रभाते कर दर्शनम्” मंत्र का जाप  करना चाहिए। इस मंत्र का अर्थ होता है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और मूल भाग में ब्रह्मा जी का निवास है। इसके अलावा ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् । गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले करना चाहिए । इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख- संपदा आती है। घर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 08, 2023 04:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola