पीपल के पास दीया जलाने के क्या-क्या हैं फायदे, जानिए

Astrologer Tips: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मानसिक शांति और सुख- समृद्धि आती है।

image - 2023-12-07T203528.714

Astrologer Tips:  सनातन धर्म में कुछ पेड़ पौधों को बेहद शुभ माना गया है। उनमें से एक पीपल है, जिसके नीचे दीपक जलाने से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। शनि दोष खत्म होते हैं और घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वैसे तो हर दिन शुभ होता है लेकिन शनिवार को पीपल के पेड़ को नीचे दीपक जलाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

दीपक जलाते समय जाप करें

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते समय इस मंत्र का पूरे मन से जाप करना चाहिए। 108 बार जाप करने से अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। “शुभम् करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते” मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का अर्थ है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली हे! दीपक की ज्योति को तुम्हें नमस्कार है।

विज्ञापन

दीपक जलाने का सही समय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ के नीचे शाम को 5:00 बजे से 7:00 बजे तक जलाना शुभ है। वही दीपक को हमेशा पश्चिम दिशा में रखकर जलाएं।

विज्ञापन

ये लाभ होते हैं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव का होता है।  शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे और शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है।  इस दिन दीपक जलाते समय काले तिल डालें। इससे आपकी पुरानी से पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

पीपल को जल देने के लाभ

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस प्रकार पीपल के नीचे दीपक जलाने का महत्व होता है, वैसे ही शनिवार को सुबह पीपल को जल देने से बहुत लाभ मिलता है। इस दिन सूर्योदय से पहले पीपल को जल चढ़ाकर इसकी परिक्रमा करनी चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर में भी सुख समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ