Om Pratap
Read More
Baba Vanga Predictions 2023: नास्त्रेदमस वुमन के नाम से मशहूर बल्गेरियाई फकीर बाबा वेंगा ने 2023 को लेकर कई भविष्यवाणी की हैं। माना जाता है कि बाबा वेंगा 5079 तक की भविष्यवाणी कर चुके हैं। उनका मानना है कि इसी साल दुनिया का अंत होगा।
साल 2023 के 12 महीनों के लिए बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की है। उनका मानना है कि परमाणु होड़ को लेकर पृथ्वी पर कई परिवर्तन हो सकते हैं जिनके विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं। इन प्रभावों में सौर तूफान भी शामिल है, जो उच्च विकिरण स्तर का कारण होगा।
बाबा वेंगा भविष्यवाणी में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार भी शामिल है। इनमें से एक है किसी लेबोरेट्री में बच्चों का जन्म। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में ये भी दावा किया है कि 2023 में पृथ्वी पर एलियन आएंगे और उनके प्रभाव से लाखों लोगों की मौत होगी। बाबा वेंगा ने एक महाशक्ति की ओर से किए जा रहे जैविक हथियारों पर प्रयोगों के बारे में भी बात की है।
Kanye West: एलन मस्क ने रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि बाबा वेंगा ने बाद के वर्षों के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, जिसमें कहा गया है कि एक अंतरिक्ष यात्री 2028 में शुक्र पर उतरेगा। बाबा वेंगा को मानने वाले दावा करते हैं कि उनकी की गई भविष्यवाणियां सही होती हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने अमेरिका में हुए 9/11 के हमलों, कुर्स्क पनडुब्बी त्रासदी समेत कुछ सबसे भयानक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। इस नेत्रहीन भविष्यवक्ता ने अपने निधन की भी तारीख बिलकुल सटीक बताई थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।