10 दिन में तीन ग्रह बदलेंगे घर, 4 राशियों के लिए शुभ और एक के लिए नुकसानदायक होगा ग्रहों का यह संयोग
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Astrology: ग्रह-गोचर के हिसाब से जुलाई माह अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जो सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। पंचांग के अनुसार जुलाई माह का आरंभ ही सावन माह की शुरूआत से हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य, शुक्र और बुध का गोचर होगा जो अपनी-अपनी स्थिति के अनुसार सभी को समान रूप से प्रभावित करेंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार विलासिता का कारक ग्रह शुक्र ने 7 जुलाई 2023 (शुक्रवार) को सुबह 4.06 बजे कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पर पहले से मौजूद मंगल के साथ शुक्र की युति भी बन रही है। इसी प्रकार 8 जुलाई 2023 (शनिवार) को वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध ने भी दोपहर 12:16 मिनट बजे चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्यदेव भी 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को सुबह 5.07 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार यहां पर सूर्य-बुध की युति बनेगी।
यह भी पढ़ें: हनुमानजी की कृपा से मिलती हैं अष्ट सिद्धियां और नव निधियां, इन्हें पा कर आप भी बन सकते हैं विश्व के सबसे अमीर आदमी
मंगल-शुक्र और सूर्य-बुध की बनने वाली ये युतियां तेज बारिश का योग बना रही हैं। इनके साथ ही दुनिया भर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्रहों की इस उलटफेर के चलते देश और विश्व की राजनीति में बड़े और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की यह युति सभी लोगों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी।
सिंह राशि में मंगल शुक्र की युति मिथुन, मेष, तुला व वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगी। मंगल शुक्र की युति (संयोग) से मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में मंगल और शुक्र का प्रभाव बढ़ाएगी। इससे इन जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ग्रहों का यह गोचर कुल मिलाकर मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कर्क, सिंह, मकर और मीन के जातकों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा जबकि कन्या राशि के लिए यह अशुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.