हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

7 अप्रैल सोमवार को अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी समस्याएं!

7 अप्रैल 2025 के दिन को शानदार बनाने के लिए आप राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आज के दिन आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना बनेगी।

विज्ञापन

7 अप्रैल 2025 सोमवार के दिन वृषभ राशि में गुरु ग्रह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मायावी केतु कन्या राशि में, मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार मीन राशि में सूर्य, राहु, शनि, बुध, शुक्र मौजूद रहेंगे।

मीन राशि में पंचग्रही योग भी बन रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल ही हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं को निर्धारण करती है। इस कारण इस दिन को शानदार बनाने के लिए हम राशि के अनुसार कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि 7 अप्रैल को राशि के अनुसार कौन से उपाय करें।

मेष राशि- हनुमान चालीसा का पाठ करें और तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि- केले के पेड़ में जल अर्पित करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

मिथुन राशि- तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि- पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

कन्या राशि- गणेश जी की पूजा करें और ‘ॐ केतवे नमः’ का जाप करें।

तुला राशि- मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और ‘ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि- हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और ‘ॐ अंगारकाय नमः’ का जाप करें।

धनु राशि- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंदों को पीली चीजों का दान दें।

विज्ञापन

मकर राशि- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि- बहते जल में नारियल प्रवाहित करें और ‘ॐ राहवे नमः’ का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि- भगवान शिव की पूजा करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और सफेद फूल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और मिलेगी कामयाबी, 18 मई को सूर्य के घर में प्रवेश करेगा मायावी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola