---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ank Rashifal: आज 3 और 6 मूलांक वाले जातक रहेंगे बेहद खुश, पढ़ें आज का दैनिक अंक राशिफल

Ank Rashifal: आज का अंक राशिफल मूलांक 3 और 6 से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। जानिए 28 जनवरी 2024 का मूलांक राशिफल।

---विज्ञापन---

Ank Rashifal 28 January 2024: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन सभी मूलांकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मूलांक 3 और 6 से जुड़े लोग बेहद खुश रहेंगे। साथ ही अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करेंगे। आगे 1 से लेकर मूलांक 9 तक के आज का मूलांक राशिफल जानिए।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर मन ही मन परेशान रह सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे तो अच्छा फील होगा।

---विज्ञापन---

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों से थोड़ा भटक सकते हैं जो आगे चलकर इसकी भुगतान करना पड़ सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनको आज गुरुजन की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- साल 2025 में शनि बदलेंगे अपनी चाल, मेष, कर्क और वृश्चिक राशियों को रहना होगा सावधान

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप को सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धन कमाने के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो जातक नया कारोबार करने के बारे में विचार बना रहे हैं, उनके लिए रविवार का दिन शुभ है।

---विज्ञापन---

मूलांक 5

आज मूलांक 5 वालों के लिए रविवार का दिन कल से बेहतर रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। जिससे मिलकर आपको खुशी का अहसास होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ध्यान रखें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल की तरह ही रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर अचानक परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घरवालों में खुशियां बनी रहेंगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के लिए रविवार का दिन कल से मस्त रहेगा। आज व्यापारियों के बहुत ही शुभ रहेगा। कारोबार से संबंधित सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाएगी। जो जातक नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, वे कुछ समय के लिए टाल दें। नई गाड़ी कुछ समय बाद ही खरीदें।

मूलांक 8

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए रविवार का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। साथ ही कार्यक्रम में शामिल भी हो सकते हैं। दिन मौजमस्ती के साथ बीतेगा। साथ ही जीवन में खुशियां भी बनी रहेंगी।

---विज्ञापन---

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन मंगलमय रहेगा। जो जातक बाहर रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। विद्यार्थी का सारा सपना पूरा होगा। धैर्य बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- 10 फरवरी को शनिदेव बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 28, 2024 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola