Ank Jyotish Prediction: आज 5 अगस्त से चमक सकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, मिलेंगे नए अवसर, होगा धन लाभ

Ank Jyotish Prediction: अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज 5 अगस्त को बुध का प्रभाव 3 मूलांक वालों के लिए करियर, धन, इनकम और नए अवसरों के मजबूत योग बना रहा है. इनके लिए स्मार्ट फैसले और नई प्लानिंग से रुके कामों में भी सफलता मिलने के भी संकेत हैं.आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Ank-Jyotish-Prediction

Ank Jyotish Prediction: आज 5 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन तेज दिमाग, स्मार्ट प्लानिंग और सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता मजबूत रह सकती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 5 अगस्त 2026 का मूलांक 5 बनता है. मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं. बुध बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन, बिजनेस और नई सोच के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 05-08-2026 का योग 0+5+0+8+2+0+2+6 = 23, फिर 2+3 = 5 होता है. इस प्रकार इस दिन का भाग्यांक भी 5 रहेगा. ऐसे में मूलांक और भाग्यांक, दोनों पर बुध का प्रभाव रहने से यह दिन कई लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है.

विज्ञापन

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 5 अगस्त को आपकी स्मार्ट सोच आपको दूसरों से आगे ले जा सकती है. सही समय पर लिया गया फैसला बड़ा फायदा दिला सकता है. बिजनेस, मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, राइटिंग और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. करियर में नई डील या नया प्रोजेक्ट मिलने के चांस हैं. लंबे समय से चल रही बातचीत किसी अच्छे नतीजे पर पहुंच सकती है. इनकम बढ़ाने का नया आइडिया भी मिल सकता है. नए लोगों से अच्छे कनेक्शन बनने के योग हैं. हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. एक साथ कई काम शुरू करने से भी बचें. अगर स्मार्ट प्लानिंग के साथ धैर्य और फोकस बनाए रखेंगे, तो बेहतर रिजल्ट मिलने की संभावना और मजबूत हो सकती है. आइए जानते हैं, 5 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

5 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 1, 10, 19, 18)

5 अगस्त का दिन मूलांक 1 वालों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. आपकी लीडरशिप लोगों को प्रभावित करेगी. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. वर्क प्लेस पर सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में किसी नई डील पर बात आगे बढ़ सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने का नया सोर्स भी मिल सकता है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा पहले से मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, प्रोजेक्ट या रिजल्ट में अच्छी खबर मिल सकती है. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे बड़ा फायदा दिला सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. जल्दबाजी से बचेंगे तो दिन और बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

5 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 5, 14, 23)

5 अगस्त का दिन मूलांक 5 वालों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल साबित हो सकता है. बुध का प्रभाव आपकी सोच को और तेज बना सकता है. सही समय पर लिया गया फैसला बड़ा फायदा देगा. वर्क प्लेस पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को इंप्रेस करेगी. नई जॉब या प्रमोशन की खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं. मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. इनकम बढ़ाने वाला नया आइडिया सफल हो सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लाइफ पार्टनर से बेहतर तालमेल बना रहेगा. लव रिलेशनशिप में रिश्ते और मजबूत होंगे. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. छोटी यात्रा भी लाभदायक रह सकती है. फोकस बनाए रखेंगे तो सफलता आपके साथ रहेगी.

विज्ञापन

5 अगस्त के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल
(जन्म तिथि: 8, 17, 26)

5 अगस्त का दिन मूलांक 8 वालों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुका काम पूरा होने की संभावना है. करियर में नई पहचान मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपके काम की खुलकर सराहना होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क दोबारा फायदा दे सकते हैं. निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. परिवार में चल रही चिंता कम होगी. लाइफ पार्टनर का सहयोग आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. लव रिलेशनशिप में रिश्तों की मिठास लौट सकती है. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम या नई स्किल में सफलता मिलने के योग हैं. किसी जरूरी यात्रा से लाभ मिल सकता है. धैर्य और अनुशासन आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ