Ank Jyotish Prediction: 12 अगस्त से 3 मूलांक वालों की मेहनत कराएगी बड़ा फायदा, हर काम से होगा धन लाभ

Ank Jyotish Prediction: 12 अगस्त को मूलांक और भाग्यांक दोनों ही 3 रहेंगे, जिसके स्वामी गुरु हैं यानी आज के दिन गुरु का डबल असर रहेगा. आज के दिन 3 मूलांक वालों को धन, करियर और तरक्की में नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Ank-Jyotish-Prediction

Ank Jyotish Prediction: 12 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है. 12 अगस्त का मूलांक 1+2 = 3 बनता है. आज दिन पर इस मूलांक के स्वामी गुरु का असर रहेगा. वहीं पूरी तारीख यानी 12-08-2026 का योग 1+2+0+8+2+0+2+6 = 21, फिर 2+1 = 3 होता है. यानी आज मूलांक और भाग्यांक दोनों 3 रहेंगे. इस प्रकार बुधवार के दिन गुरु बृहस्पति के प्रभाव का डबल असर देखने को मिल सकता है. अंक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, पढ़ाई, ग्रोथ और कम्युनिकेशन से जोड़ा जाता है. आज नई चीज सीखने का मूड रहेगा. अपनी बात रखने में कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है. एजुकेशन, कंसल्टेंसी, मीडिया और कंटेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. मेंटरशिप या सलाह देने वालों को भी फायदा मिल सकता है. करियर में कोई नया मौका सामने आ सकता है. लंबे समय से अटका काम फिर चल सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है. आइए जानते हैं, 12 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

12 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अपने दम पर कुछ करने वाला रहेगा. पुराना आइडिया अब काम आ सकता है. जॉब में कोई मुश्किल टास्क आसानी से संभाल लेंगे. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में किसी एक्सपर्ट की सलाह काम आएगी. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता मिल सकता है. रुका हुआ पेमेंट भी आने के योग हैं. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस अच्छा रहेगा. किसी नई स्किल पर काम शुरू कर सकते हैं. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर होगी. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है. पैसा आए तो पूरा खर्च करने से बचें. थोड़ी सेविंग आगे काम आएगी.

विज्ञापन

12 अगस्त के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 वालों के लिए आज लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से जॉब की खबर मिल सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है. करियर में आपकी क्रिएटिव सोच काम आएगी. बिजनेस में क्लाइंट से अच्छी डील हो सकती है. इनकम बढ़ाने की कोशिश रंग ला सकती है. किसी जरूरी चीज पर खर्च होगा. फिर भी बजट कंट्रोल में रहेगा. लव रिलेशन में पार्टनर से पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. फैमिली में आपकी मदद किसी के बहुत काम आएगी. स्टूडेंट्स कम्युनिकेशन स्किल पर फोकस करें. सोशल सर्कल में आपकी पहचान भी बढ़ सकती है. बस हर किसी को खुश करने के चक्कर में खुद को न भूलें.

विज्ञापन

12 अगस्त के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 वालों के लिए आज की एनर्जी काम पूरा कराने में मदद करेगी. लंबे समय से अटका काम अचानक आगे बढ़ सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी या अलग टास्क मिल सकता है. करियर बदलने वालों को कोई काम की जानकारी मिल सकती है. बिजनेस में पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क हो सकता है. इससे फायदा मिलने की उम्मीद है. इनकम का नया सोर्स बनाने का मौका मिलेगा. अटके पेमेंट को लेकर भी अच्छी खबर आ सकती है. लव रिलेशन में गुस्से में जवाब देने से बचें. पार्टनर की बात पहले सुनें. फैमिली के किसी जरूरी फैसले में आपकी राय काम आएगी. स्टूडेंट्स जॉब के एग्जाम की तैयारी पर फोकस कर पाएंगे. आज एक्शन आपकी ताकत रहेगा. बस जल्दबाजी से बचें. सही दिशा में लगाई मेहनत आगे धन और करियर दोनों में फायदा दे सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ