Ank Jyotish Prediction: आज 11 अगस्त, 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से खास रह सकता है. 11 अगस्त का मूलांक 1+1 = 2 बनता है. आज दिन पर इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा का असर रहेगा. वहीं पूरी तारीख यानी 11-08-2026 का योग 1+1+0+8+2+0+2+6 = 20, फिर 2+0 = 2 होता है. यानी आज मूलांक और भाग्यांक दोनों 2 रहेंगे. इस प्रकार आज मंगलवार के दिन चंद्रमा का डबल असर देखने को मिल सकता है.
अंक ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा मन, इमोशन, रिश्तों और इंट्यूशन से जुड़ा है. क्रिएटिविटी के लिए भी यह दिन अच्छा रह सकता है. आज लोगों की फीलिंग्स समझना आसान होगा. अपनी बात सॉफ्ट तरीके से रखने का मौका मिलेगा. मीडिया, काउंसलिंग, एचआर, आर्ट और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है. पर्सनल लाइफ में भी अपनापन बढ़ेगा. लव रिलेशन में बॉन्डिंग बेहतर हो सकती है. हालांकि, छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना होगा. आइए जानते हैं, 11 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?
11 अगस्त के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल
मूलांक 2 वालों के लिए आज 11 अगस्त का दिन कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रह सकता है. जॉब में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा. कोई जरूरी मीटिंग आपके पक्ष में जा सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से फिर संपर्क हो सकता है. इनकम बढ़ाने का नया आइडिया मिल सकता है. पैसों से जुड़ा फैसला सोचकर लें. लव रिलेशन में पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा. फैमिली में किसी करीबी से मन की बात शेयर करेंगे. स्टूडेंट्स का फोकस बेहतर रह सकता है. आज किसी अपने के साथ समय बिताना मन को खुशी और सुकून देगा. किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से आप संतुष्टि अनुभव करेंगे.
11 अगस्त के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 6 वालों के लिए 11 अगस्त का दिन नेटवर्क और रिश्ते काम आएंगे. वर्क प्लेस पर किसी सीनियर की मदद मिल सकती है. आपकी क्रिएटिव सोच किसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी. बिजनेस में नई डील की बातचीत शुरू हो सकती है. इनकम के साथ खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए बजट का ध्यान रखें. लव रिलेशन में कोई पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत होगी. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने से मन को सुकून और खुशी मिलेगी.
11 अगस्त के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल
आज 11 अगस्त को मूलांक 7 वालों के लिए ‘इंट्यूशन’ काफी मजबूत रह सकता है. करियर में कोई ऐसा मौका मिलेगा, जिसे पहले नजरअंदाज कर रहे थे. जॉब में पेंडिंग काम पूरा करने का दबाव कम होगा. रिसर्च, टेक्नोलॉजी या क्रिएटिव फील्ड वालों को फायदा मिल सकता है. बिजनेस में दूर के संपर्क से काम बन सकता है. अचानक किसी पुराने निवेश या भुगतान से फायदा मिलने की उम्मीद है. लव रिलेशन में कम बोलकर भी पार्टनर की फीलिंग्स समझ पाएंगे. फैमिली में किसी सदस्य से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. स्टूडेंट्स को कठिन टॉपिक समझने में मदद मिलेगी. बचपन के मित्र के साथ कुछ समय अकेले शांत बैठना मन को खुशी और सुकून देगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.