---विज्ञापन---

Ank Jyotish, 17 March 2023: मूलांक 1, 2, 4 समेत इनको नौकरी और व्यापार में फायदा, जानें सभी का हाल

Ank Jyotish, 17 March 2023: आज 17 मार्च और दिन शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से […]

Ank Jyotish, 17 March 2023: आज 17 मार्च और दिन शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।

आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।

---विज्ञापन---

आज 17 मार्च 2023 और दिन शुक्रवार है। आज की तिथि  को अगर हम (1+7+0+3+2+0+2+3=18) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 9 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 9, 18 और 27  तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 स्वामी हैं मंगल। 9 अंक का स्वामी मंगल को माना गया है।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal, 17 March 2023: मेष से मीन तक इनके लिए शुभ रहेगा आज का दिन, यहां जानें आज का अपना राशिफल

---विज्ञापन---

मूलांक- 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।

करियर- कार्य क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। यदि आप मीडिया सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। जीवन में हर तरह की कठिनाइयों से छुटकारा प्राप्त होगा।
मनी- धन लाभ हो सकता है। वहीं धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक धन खर्चा ना करें। यह धन जोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय है।
लव रिलेशनशिप- पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। मगर अनुचित बातों से विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसीलिए अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र एवं लिवर से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
उपाय- चीनी का दान करें।

---विज्ञापन---

मूलांक- 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।

करियर- नौकरी एवं व्यवसाय में संघर्ष हो सकता है। आसपास के लोगों से सावधान रहें। काफी में मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जाकर के लाभ प्राप्त होगा।
मनी- आर्थिक स्थिति मिली जुली रहेगी। इसलिए अनावश्यक धन खर्चा ना करें। साथ ही धन को बचाकर के चलें।
लव रिलेशनशिप- पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मगर क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। उदित होने के कारण आप अपने मित्रों को खो सकते हैं आज।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि मधुमेह की समस्या है तो अधिक मीठा ना खाएं। साथ ही मौसमी बीमारी ना हो इसीलिए गर्मी में बाहर अधिक ना निकले।
शुभ रंग- मोती जैसा सफेद
उपाय- शहद का दान करें।

---विज्ञापन---

मूलांक- 3

यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।

करियर और व्यवसाय में लाभ होगा। नया काम आने की संभावना है। इसीलिए मेहनत करते हुए आगे बढ़ते चलें।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। निवेश के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
लव रिलेशनशिप- पारिवारिक एवं वैवाहिक रिश्ते मधुर होंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ शाम के समय में घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- आज सेहत अच्छा रहेगा। परंतु शाम के समय में मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसीलिए अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग- पीला
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  Shukrawar Ke Upay: नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय !

मूलांक- 4

अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।

---विज्ञापन---

करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आज नया काम शुरू ना करें। यदि धन कहीं निवेश करना चाहते हैं या लोन लेना चाहते हैं तो अभी बहुत अच्छा समय नहीं है इसीलिए इन सब चीजों पर रोक लगाएं।
मनी- अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन खर्चा भी हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य पर धन खर्चा होगा इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख कर के चलें।
लव रिलेशनशिप- परिवार के सदस्यों का साथ रहेगा। मगर पुरानी बातें याद आने की वजह से आज मन में खटास उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक से स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। अनावश्यक भार का तला हुआ ना खाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गौमाता को हरा चारा दान करें।

बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2023 05:45 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola