50 साल बाद सूर्य की राशि में बना ये दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा!

Trigrahi Yoga, Mars transit, Surya Rashi Parivartan

50 साल बाद सूर्य की राशि में बना ये दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा!

Trigrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के लिए किसी दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ऐसी स्थिति में कई बार एक ही राशि में ग्रहों का आपस में युति योग बनता है। ग्रहों का खास योग कुछ राशियों के लिए कई बार किस्मत को बदलने वाला साबित होता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 50 साल बाद अब सिंह राशि में बुध, मंगल और शुक्र ग्रह की युति होने जा रही है। वैसे तो इस त्रिग्रही युति योग (Trigrahi Yuti Yoga) का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद खास साबित होने वाला है। त्रिग्रही युति योग के प्रभाव से इन राशियों के जातक दोनों हाथों से पैसे बटोरेंगे। आइए जानते हैं कि उन 3 राशियों के बारे में।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि में बुध-शुक्र और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। सिंह राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga) बनने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। जिससे जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा यह त्रिग्रही योग सपनों सपनों को पूरा करने वाला साबित होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga) तुला राशि के जातकों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इस राशि के लोगों को मंगल, बुध और शुक्र इन तीनों ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी। जिसके बिजनेस और जॉब से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों से भी निजात मिल सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुभ राशि के जातकों के लिए भी त्रिग्रही युति योग (Trigrahi Yoga) अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में आगे बढ़ने और अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन का अवसर प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ