---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शुक्र देव राशि बदलकर चमकाएंगे 4 राशियों की किस्मत, होगा जबरदस्त फायदा

Shukra Rashi Parivartan 2024: धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव 18 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। यह गोचर 4 राशियों के लिए लाभकारी है।

---खबर नीचे जारी है---

Shukra Rashi Parivartan 2024 Prediction: सुख-ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र 8 दिन बाद यानी 18 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे। चूंकि, शुक्र को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना गया है, इसलिए जब कभी भी यह परिवर्तन करता है तो उसका सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन, कई बार शुभ ग्रह का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन वृषभ समेत 4 राशियों के लिए खास है। आगे ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, शुक्र राशि परिवर्तन का 4 राशियों पर शुभ प्रभाव जानिए।

वृषभ

शुभ ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। शुक्र के गोचर से आमदनी के कई स्रोत नजर आएंगे। साथ ही इस दौरान बिजनेस में आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में इजाफा होगा। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। भवन या वाहन सुख प्राप्त होगा। बिजनेस पर्पस से की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

तुला

शुक्र राशि परिवर्तन कर इस राशि से जुड़े जातकों को खास लाभ पहुंचाएंगे। लाभ के कारक ग्रह बनकर शुभ आमदनी को बढ़ाएंगे। बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में जरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी। आमदनी के कई अन्य साधन भी बढ़ेंगे।

धनु

शुक्र राशि परिवर्तन के दौरान ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। दौनिक आमदनी में इजाफा होगा। बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। शुक्र गोचर की अवधि में धन कामाने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान जो भी आर्थिक कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

मीन

शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान आमदनी में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। पहले किए हुए निवेश से धन लाभ का योग है। सगे-संबंधियों के लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस करने वालों को जमकर धन लाभ होगा।

कैसे करें शुक्र देव को प्रसन्न?

शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय खुद को साफ-सुथरा रखना है। साफ-सुथरे वस्त्र पहनने से शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुगंधित परफ्यूम का इस्तेमाल करके भी शुक्र देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए हीरा (रत्न) धारण किया जाता है। चूंकि हीरा कीमती रत्न है, इसलिए उसके उपरत्न के तौर पर जकरन या स्फिटिक धारण कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्र के बीज मंत्र’ ओम् शुं शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 2 दिन बाद मंगल-गुरु का खास संयोग, 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 10, 2024 09:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola