आज 6 राशि के जातक का दिन गुजरेगा अच्छा, जानें अपना राशिफल और खास उपाय
Aaj Ka Rashifal 18 December: आज 18 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है। यहां पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि के लिए पूरा राशिफल।
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार आज का राशिफल (18 दिसंबर 2023) प्रत्येक राशि के लिए खास रहने वाला है। मेष राशि वालों को अतिथि सत्कार का अवसर प्राप्त होगा। वृषभ राशि वाले बेकार की बातों पर ज्यादा सोच-विचार ना करें। मिथुन राशि के जातक को आर्थिक लेनदेन में खास सतर्क रहना होगा। आइए आगे मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए पूरा राशिफल और खास उपाय जानते हैं।
जीवन में उत्साह व आनंद रहेगा। कार्यस्थल पर नई यात्रा का आरंभ करेंगे। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन हो सकता है। ज्ञान व योग के लिए समय सही है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें व सफेद वस्तु का दान करें।
निजी संबंधों में तनाव आ सकता है व दुविधा की स्थिति भी रह सकती है। ज्यादा विश्लेषण ना करें अन्यथा असहजता महसूस होगी। सुबह किसी गरीब व्यक्ति को आटा, चावल या चीनी दान करें।
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार मिल सकता है। पैसे के लेनदेन में बहुत पारदर्शी रहें अन्यथा धोखा हो सकता है। सुबह किसी गाय को चारा खिलाएं व घायल गोवंश का उपचार करें।
आज आप खेलों में या अपनी अभिरुचि की जो वस्तु है उनमें भाग ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने तौर तरीके में बदलाव लाएं और सहज तरीके से पुरानी समस्याओं का हल निकालें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज अपनी गतिविधियों पर ध्यान रखें। अपना ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संबंधों में प्रेम रहेगा। अतीत के भय से बचें। सुबह सूर्य को जल दें व चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
व्यावसायिक व निजी संबंधों में आप सतर्कता बरतें। बिना मतलब के वाद-विवाद से बचें। अगर आप कोई नया व्यवसाय सोच रहे हैं तो आज आप उसको ना करें। संभव हो तो परिवार में माहौल सौहद्र पूर्ण बनाकर रखें। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाएं व किसी घायल गोवंश का उपचार भी करें।
पत्नी से विवाद ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति के उद्योग से आज दूर रहें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
सेना या पुलिस में किसी भी पद पर कार्यरत लोगों को अधिकारियों से फायदा हो सकता है। लोक सेवा या पुलिस में है उनको अपने अधिकारियों से सम्मान प्राप्ति का पूरा-पूरा मौका मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। शरीर में एक धनात्मक ऊर्जा पूरे दिन रहेगी। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।
शिक्षण व अध्यापन के कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ बेहतर पाने के लिए पुरानी चीजों का मोह छोड़ना पड़ेगा। आपके द्वारा किए प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक रिश्तों में समरसता आएगी। आज सुबह किसी गाय को रोटी में हल्दी लगाकर खाने को दें। हल्दी व चावल डाल करके सूर्य को जल दें।
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कठिनाई लेकर आएगा। परिस्थितियों का सामना करें व जिम्मेदारी लेने से पीछे ना हटें। पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें व पिता की किसी बात का विरोध ना करें। अगर कोई मित्र सलाह दे तो उसकी अनदेखी न करें। शनि का बीज मंत्र जाप करें व कुत्तों को खाना खिलाएं।
निजी व व्यापारिक संबंधों में परिवर्तन अच्छे नहीं है। अपने दृष्टिकोण में बदलाव करें तो परिस्थितियां ठीक रहेंगी। घर में व कार्यस्थल पर अपना पक्ष रखने में संकोच न करें परंतु गुस्से पर नियंत्रण रखें व बात को कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें व सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते या गाय को रोटी दें।
व्यावसायिक व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों में शिक्षक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। अगर आप किसी कॉलेज में पढ़ा रहे हैं तो अधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक व पारिवारिक रिश्तों में समरसता आएगी। सुबह गाय को चार आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें व घायल गोवंश का उपचार अवश्य कराएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: