Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि रहने वाली है. साथ ही पूर्व दिशा शूल, मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, विष्टि करण, बव करण, बालव करण, शिव योग और सिद्ध योग रहेगा. इसके अलावा आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी और सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.
वहीं, चंद्र ग्रह वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 8 नवंबर 2025, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी, लेकिन सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन परेशान रहेगा. हालांकि, आपसी सहमति से कुछ कार्य आगे बढ़ेंगे. साथ ही कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और यात्रा करने का मौका मिलेगा.
वृषभ राशि:
प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा. इसके अलावा पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं. किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेंगे तो अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि:
सुख-सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. इसके अलावा संतान से विवाद होना संभव है. कामकाजी लोगों के राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे.
कर्क राशि:
आलसी के चलते आप पीछे रह जाएंगे, लेकिन न्याय पक्ष मजबूत रहेगा. पूंजी निवेश के लिए ये समय अनुकूल है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है.
सिंह राशि:
अपनी वाणी में मधुरता लाएं. कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आर्थिक संकट के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी और सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत पर मंडराया भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 8 नवंबर का पंचांग
कन्या राशि:
पूरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी. साथ ही संतान सुख मिलना संभव है. इसके अलावा कुंडली में विदेश यात्रा का योग है.
तुला राशि:
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. साथ ही सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. कोई जरूरी कार्य के पूरे न होने से तुला राशिवालों का मन अशांत रहेगा. हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि:
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है. कई दिनों से यदि कोई कार्य आप करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा. पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.
धनु राशि:
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा पैसा कमाने की चाह में आप कोई गलत मार्ग अपना सकते हैं. हालांकि, मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा. आज आपको वाहन सुख मिलना संभव है.
मकर राशि:
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा. शादीशुदा जातक अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें, बल्कि अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. कुंडली में आज धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है. इसके अलावा कामकाजी लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलना संभव है.
कुंभ राशि:
भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होना संभव है.
मीन राशि:
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. आज क्रोध की अधिकता रहेगी. इसके अलावा आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे रह जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इन 4 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और कम होंगी दूरियां, पढ़ें 8 नवंबर 2025 का लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.