Aaj Ka Panchang 8 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की पूजा का जितना महत्व है, उतनी ही खास आस्था सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत से जुड़ी है. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा की जाती है. साथ ही उन्हें मिठाई का भोग लगाना शुभ होता है. वहीं, सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 8 नवंबर 2025 को इन दोनों पर्व का साथ में संयोग बन रहा है यानी आज सौभाग्य सुंदरी तीज का व्रत तो रखा जाएगा ही, साथ ही गणेश जी की पूजा करना भी शुभ रहेगा. आइए अब जानते हैं 8 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.
तिथि और दिशा शूल
आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक चतुर्थी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय मृगशीर्ष चल रहा है, जो देर रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. दिन के अंत में आद्रा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा आज तृतीया तिथि तक विष्टि करण रहेगा, जिसके समाप्त होने के बाद बव करण का आरंभ होगा. आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक बव करण रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के शुभ योग
आज शाम 6 बजकर 31 मिनट तक शिव योग रहेगा. शिव योग के बाद सिद्ध योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. बता दें कि आज केवल इन दोनों योग का निर्माण हो रहा है, जिनका शुभ प्रभाव राशियों पर पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.