Kamika Ekadashi 2026: 8 या 9 अगस्त, कब है सावन की कामिका एकादशी? जानिए तारीख, महत्व और व्रत के नियम

Kamika Ekadashi 2026 Date: अगस्त महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है. अगस्त का कामिका एकादशी व्रत कब है? आइये इसकी तारीख और महत्व के बारे में जानते हैं.

KAMIKA EKADASHI.jpg

Photo Credit- News24GFX

Kamika Ekadashi 2026 Date: सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी को कामिका और पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं. यह व्रत बेहद ही खास, शुभ और फलदायी होता है. सावन महीने की एकादशी पर व्रत करने और विष्णु जी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है. एकादशी व्रत से पापों से मुक्ति मिलती है. आइये कामिका एकादशी की सही तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब है कामिका एकादशी? (Kamika Ekadashi Kab Hai)

सावन माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ अगस्त की दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा. इसका समापन अगले दिन यानी 9 अगस्त की सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का पर्व 9 अगस्त 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा. 10 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजे तक व्रत का पारण कर सकते हैं.

विज्ञापन

कामिका एकादशी व्रत का महत्व (Kamika Ekadashi Significance)

भगवान विष्णु के निद्रा योग में जाने के बाद यह श्रीहरि विष्णु की पूजा का पहला पर्व है. कामिका एकादशी पर व्रत और पूजा करने से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन पूजा, यज्ञ, हवन और कीर्तन करने से विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है. सावन महीने में होने से एकादशी का दिन विष्णु भगवान और शिव जी की पूजा के लिए खास होता है.

विज्ञापन

कामिका एकादशी व्रत नियम (Kamika Ekadashi Fasting Rules)

सावन महीने की कामिका एकादशी व्रत के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए. प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. इस दिन नशा करने, दिन में सोने, किसी से विवाद या झगड़ा करने से बचें. वरना व्रत का शुभ फल नहीं मिलता है. एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित होता है. व्रती व्यक्ति के साथ ही घर में सभी लोगों को इस नियम का पालन करना चाहिए. एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा के साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा करें. व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ