Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: आज 7 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सावन कृष्ण पक्ष नवमी पर भद्रा का साया रहेगा और इसके साथ ही आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. आज कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. आज तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. वृद्धि और ध्रुव योग प्रभावी रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 7 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह समय उपयुक्त है. आपके विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. आज आर्थिक लाभ के योग हैं. संतान सुख संभव है और सुख-सुविधा पर खर्च होगा. शिव उपासना में समय बीतेगा.
अपने काम को समय पर करें. अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें. संतान से वाद विवाद हो सकता है. कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. वाहन खरीदने का मन बना रहे है, जो जल्द ही पूरा होगा. किसी मंदिर में जाकर शिव जी के दर्शन होंगे.
किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा. आय की अधिकता रहेगी इसलिए निवेश अवश्य करें अन्यथा धन का अपव्यय होगा. जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा. कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करें.
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे. आज आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते है. कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे. संतान के व्यवहार से दुखी होंगे. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है.
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है. मांगलिक खर्च संभव है. निजी संबंधों में नजदीकियां आएगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी बात को लेकर आप परेशान है. बेहतर होगा समझ से काम लें. स्वास्थ्य नरम रहेगा.
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. शेयर मार्केट में निवेश से बचें. आप के अपने आपको धोका दे सकता हैं. शिव जी आरधना से मनोकामना पूर्ण होगी.
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. धार्मिक रूचि बढ़ेगी. घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे. आज का समय आपके अनुकूल है.
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होगा. प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे. मकान बदलने के योग है. भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं. व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. खान पियन संयमित रखना होगा.
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे. जो लोग आप की निंदा करते थे वही आप से जुड़ना चाहेंगे. पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. आप फ़ालतू में ज्यादा निरर्थक सोचते है. काम ज्यादा करें सोचें कम.
आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा. दोस्तों से सहायता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. नौकरी में तबादले के योग हैं. प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आयेगा.
अपने निजी संबंधो में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी. व्यापार में इच्छित लाभ होगा यद्यपि मेहनत अधिक होगी. सत्कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. किसी लंबे सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं.
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं. संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे. समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें. भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. नेत्रों में विकार हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.