Lucky Zodiac Signs: 7 अगस्त को सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा अपार धनलाभ

Lucky Zodiac Signs: सूर्य और शनि ग्रह मिलकर 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर नवपंचम राजयोग बना रहे हैं. नवपंचम राजयोग का बनना कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

navpancham yog.jpg
1 / 6
august 2026 Lucky Zodiac Signs

Lucky Zodiac Signs: नवपंचम राजयोग दो ग्रहों के एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में होने से बनता है. दो ग्रहों की बीच 120 डिग्री की दूरी पर यह शुभ योग बनता है. सूर्य-शनि के नवपंचम योग से किन्हें लाभ होगा, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

मेष राशि के जातकों के लिए इस शुभ योग का बनना बहुत ही लाभकारी साबित होगा. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में सफलता मिलने के योग बनेंगे. ये भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए जगह-जगह लगते हैं सेवा शिविर और भंडारे, क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रियों की सेवा?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग बेहद शुभ साबित होगा. इन लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि के लोगों की आमदनी बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोस्तों और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आप लोगों के लिए नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

धनु राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना वरदान की तरह साबित होगा. इन लोगों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी. निवेश करने से आपको लाभ होगा. निवेश करने के लिए समय अच्छा है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आप लोगों को व्यापार में मुनाफा होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन