Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा मृत्यु पंचक का पहला दिन, आज हो सकती है धन हानि

Aaj Ka Rashifal: आज मृत्यु पंचक का पहला दिन है, जो कि कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. खासकर, मिथुन राशि वालों को धन हानि होने के योग हैं. चलिए अब जानें 12 राशियों का राशिफल आज के दिन में क्या कहता है.

Aaj Ka Rashifal 6 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र, ऐंद्र योग और दिशाशूल पूर्व का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल प्रातः काल 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं मृत्यु पंचक के पहले दिन यानी 6 जून 2026, वार शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:
व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आज आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है. इसके अलावा कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं. बता दें कि आज परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. व्यापारी नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे. इसके अलावा आज घर से बाहर जाने की संभावना है. खासकर, धार्मिक यात्रा करने के योग हैं.

मिथुन राशि:
आज आप अपने क्रोध पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा हानि व बदनामी हो सकती है. आज खर्च की मात्रा बढ़ सकती है. साथ ही धन हानि होने के योग हैं. इसके अलावा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि:
संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज किसी की तरफ आकर्षित होगा. शाम से पहले आप नए वस्त्राभूषणों तथा वाहन की खरीदारी करेंगे. इसके अलावा दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. आज कारोबार में लाभ होना भी संभव है. खासकर, साझेदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी.

सिंह राशि:
उदासीन प्रवृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन कर सकती है. खासकर, नौकरी में संभलकर रहें. आज आपको साथियों का सहयोग नहीं मिलेगा. इसके अलावा ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि:
आज आपका मन चिंतित रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा अचानक धन खर्च हो सकता है. साथ ही बौद्धिक चर्चा और समझौते में असफलता मिल सकती है. आज आप शेयर-सट्टा से भी दूर रहें.

तुला राशि:
आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा. मन में तरह-तरह के विचार आने से आज आप अशांत रहेंगे. ऐसे में यात्रा को स्थगित करना ठीक रहेगा. इसके अलावा समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण थकान हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आर्थिक लाभ में भाग्य सहायक रहेगा. साथ ही स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी. इसके अलावा नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है. बता दें कि आज शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

धनु राशि:
परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें और व्यर्थ में धन खर्च न करें. हालांकि, मन अशांत और आप दुविधा में रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. साथ ही कुछ कार्यों में सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी.

विज्ञापन

मकर राशि:
ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन की शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा. परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. साथ ही दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे. इसके अलावा कुछ कार्य सरलता से पूर्ण होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता को बढ़ा सकता है. साथ ही स्वास्थ्य के सम्बंध में परेशानी हो सकती है. पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका आज विशेष ध्यान रखें. साथ ही पारिवारिक सदस्यों से तालमेल बनाकर रखें.

मीन राशि:
आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यों में भाग ले पाएंगे. इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. बता दें कि शाम से पहले आय में वृद्धि होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ