हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: शरद पूर्णिमा से पहले आज 5 राशियों के घर में दस्तक देंगी खुशियां, पढ़ें 5 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन करके राशिफल तैयार किया जाता है, जिसके जरिए दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पता चलता है. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 5 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही शतभिषा नक्षत्र, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, गण्ड योग, वृद्धि योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव कन्या राशि में, शुक्र देव सिंह राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र देव कुंभ राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल देव तुला राशि में और बुध देव तुला राशि में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 5 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी. राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे. इसके अलावा कार्य योजना का विस्तार होगा और व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे. साथ ही नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी.

  • शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि

आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी. साथ ही किसी मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले शत्रु परास्त होंगे. घर में शांति बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं.

विज्ञापन
  • शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि

आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा. इसके अलावा माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी. आज आपकी कुंडली में धन लाभ के योग हैं. साथ ही विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा.

  • शुभ रंग- हरा

कर्क राशि

आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा. साथ ही बिना सोचे-समझे काम करने से हानि होने की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं.

विज्ञापन
  • शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि

महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे, जिस दौरान आपका धैर्य ही काम आएगा. इसके अलावा आर्थिक निवेश से लाभ होने की संभावना कम है. दिनभर स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. यदि आज आप उधार लेने-देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.

  • शुभ रंग- भूरा

कन्या राशि

आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे. साथ ही आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी. इसके अलावा सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले घर में मेहमानों का आगमन होना संभव है.

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला

तुला राशि

आज आपको समाज में मान तथा यश की प्राप्ति होगी. साथ ही शत्रु दूर रहेंगे. हालांकि, कोई प्रियजन आपसे नाराज हो सकता है. इसके अलावा मांगलिक आयोजन के चक्कर में धन खर्च होगा.

  • शुभ रंग- सिलेटी

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज इस समय न करें शुभ कार्य, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 5 अक्टूबर का पंचांग

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

समय की अनुकूलता के कारण कुछ कार्य पूरे होंगे. साथ ही कुंडली में व्यवसायिक लाभ के योग हैं. हालांकि, पुराने रोग उभरने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें.

  • शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशि

अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी. इसके अलावा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं. आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. इसके अलावा यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
  • शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि

दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें. व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे. हालांकि, निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है.

  • शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि

लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे और धन लाभ होगा. इसके अलावा आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत होंगे. दिन खत्म होने से पहले पुराने मित्रों से मुलाकात भी आज होगी.

विज्ञापन
  • शुभ रंग- काला

मीन राशि

आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं. इसके अलावा जरूर कार्य के सिद्ध न होने से चिड़चिड़ापन रहेगा. यदि आज आप विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा.

  • शुभ रंग- हरा

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 5 अक्टूबर का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, पढ़ें रविवार का लव राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola