Aaj Ka Rashifal: आज 5 दिसंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Aaj Ka Rashifal: आने वाले समय में आपके साथ कोई बड़ी दुर्घटना घटेगी या नहीं, इसकी जानकारी आपको राशिफल के जरिए मिल सकती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 5 दिसंबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही बालव करण, कौलव करण, रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, सिद्ध योग, साध्य योग और अडाल योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क और मिथुन राशि में गुरु ग्रह संचार करेंगे, जबकि वृश्चिक राशि में शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह रहेंगे. इसके अलावा तुला राशि में बुध ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह और सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे, जबकि वृषभ और मिथुन राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 5 दिसंबर 2025, माता लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि:
आज भी आपको अपने बुजुर्गों के आदेश पर चलना पड़ सकता है. शाम के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मित्र आपके घर का रुख करके चायपानी का भार डाल सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है. इसके अलावा सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा, लेकिन अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आने से खर्चा बढ़ सकता है.

मिथुन राशि:
आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है, लेकिन भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. इसके अलावा आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि:
आज आप अपने वाहन के मेंटेनेंस का जिम्मा उठा सकते हैं. जो लोग जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं, कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट उनके आराम में खलल डाल सकती है.

विज्ञापन

सिंह राशि:
मकान की मरम्मत हो या घर की डेकोरेशन, सब तरफ आपकी राय महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावा नई प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है. साथ ही निवेश से आर्थिक समृद्धि होगी.

कन्या राशि:
आज आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे. कारोबारियों के दिमाग में नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें लागू करना अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि:
आज आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं. घर के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है, जबकि नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि:
आज घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है. यदि आप अपने जेबखर्च पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा. सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा.

विज्ञापन

धनु राशि:
आज आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा पूंजी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में आपको कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है.

मकर राशि:
नए व्यापार के लिए मकर राशि के जातक नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी. आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा. इसके अलावा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
घर पर रहने से आपको बोरियत होगी. इसके अलावा बाहर कुछ खाना-पीना आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. आप अपने जूनियर्स के लिए प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे.

मीन राशि:
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी है. व्यापारियों के व्यापार और आय में वृद्धि होगी. साथ ही बकाया राशि का भुगतान होगा. आज आपको पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा. दिनभर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इसके अलावा परिवार में भी सुख-शांति रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ