Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 5 December 2025: शुरू हुआ पौष माह, जानें शुक्रवार के दिन का शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, करण और योग

Aaj Ka Panchang: आज 5 दिसंबर 2025, वार शुक्रवार से पौष माह की शुरुआत हो गई है. इस महीने में सूर्य देव और विष्णु जी की पूजा करना शुभ होता है. आइए पंचांग की मदद से जानते है आज 5 दिसंबर के शुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 5 December 2025

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 5 December 2025: हिंदू पंचांग के 10वें महीने पौष का आज 5 दिसंबर 2025 से आरंभ हो गया है. ग्रहों के राजा सूर्य और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए ये महीना खास होता है. इसके अलावा इस माह में पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देने से महापुण्य मिलता है. चलिए अब जानते हैं 5 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और करण

आज सुबह 12 बजकर 55 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी, जबकि अब द्वितीया तिथि चल रही है. आज देर रात तक द्वितीया तिथि रहने वाली है. करण की बात करें तो इस समय बालव चल रहा है, जो दोपहर 02:48 मिनट तक रहेगा. बालव करण के बाद कौलव करण का आरंभ होगा, जो कल 6 दिसंबर की सुबह 12:56 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

आज के नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो इस समय रोहिणी चल रहा है, जो सुबह 11:46 मिनट तक रहेगा. रोहिणी नक्षत्र के बाद मृगशीर्ष नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है.

नवग्रहों की स्थिति

  • मीन में शनि ग्रह रहेंगे.
  • तुला में बुध ग्रह स्थित रहेंगे.
  • कुंभ में राहु ग्रह मौजूद रहेंगे.
  • सिंह में केतु ग्रह रहने वाले हैं.
  • वृषभ और मिथुन में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
  • वृश्चिक में सूर्य ग्रह, शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह मौजूद रहेंगे.
  • कर्क और मिथुन में देवगुरु बृहस्पति ग्रह यानी गुरु ग्रह संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Navpancham Rajyog: 2026 में 3 राशियों को अपार पैसा और पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग, शनि गोचर से 3 बार बनेगा नवपंचम राजयोग

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 6:59 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 5:36 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 7:22 मिनट पर

आज का शुभ समय

5 December Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

5 December Ashubh Muhurat

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा. सिद्ध योग के बाद साध्य योग का आरंभ होगा, जो कल 6 दिसंबर की सुबह तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो कल 6 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ