Aaj Ka Rashifal: आज कर्क, धनु समेत इन 4 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, पढ़ें 5 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 अगस्त 2026 बुधवार को मासिक कालाष्टमी व्रत है. आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के सहयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 5 अगस्त 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_a52eea

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: आज 5 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. रात 8 बजकर 42 मिनट पर सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि मान्य होगी. ऐसे में सावन माह का कालाष्टमी व्रत रहेगा. आज अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शूल और गण्ड योग बन रहा है. विष्टि, बव और बालव योग का निर्माण हो रहा है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 5 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

आप सबसे पहले तो समय का लाभ लेना सीखें क्योंकि आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे. आपको अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा. आपको आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी. आप बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे. दांपत्य सुख मिलेगा. स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

अपने जीवनसाथी के साथ लंबे समय के लिए यात्रा पर रहेंगे. युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. आपके नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे. मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, आपका खर्च बढ़ेगा.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज समय की अनुकूलता का आभास होगा. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका रहेगी.

कर्क राशि 

विज्ञापन

नए संकल्पों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी. आज आप लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे. सोच-समझकर वादा करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपकी आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी. उच्च अध्ययन के लिए जन्म स्थल से बाहर जाना पड़ेगा.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आज आपके कार्यों में गति आएगी. अटके काम भी पूरें होंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी. युवाओं का अध्ययन में मन कम लगेगा. भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं. आज कोई धार्मिक यात्रा संभव है.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आप अपने क्रोध पर काबू रखें. रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे. मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी. आप संबंध सुधारने की पहल करेंगे. परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी. जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज आपके कार्यस्थल पर आशा के अनुकूल माहौल मिलेगा. आपको संतान सुख संभव है. शुभ समाचार का संचार होगा. लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा और आपकी लापरवाही के कारण निकल भी सकता है.आपकी मान सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आज आपकी तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी. मांगलिक यात्रा योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी. अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी की मदद करने का भी सोच सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि 

कोई बड़ा आर्थिक लाभ आपको हो सकता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. कारोबार में सफलता मिलेगी. लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. किसी वादे को पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी. धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि 

सकारात्मक सोच आप को आगे बढ़ने में मदद दिलवाएगी. मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे. खामोशी के बजाय अपनी बात रखें. आपकी गलत-फहमी दूर होगी. नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे. स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी, परिणय चर्चा में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता होगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि 

कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है. सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई हैं. व्यवसाय के संबंध में कोई यात्रा होगी. वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है. धार्मिक स्थल पर जाने की सोच सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि 

आप सोचते है एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे. मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे. परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे. समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी. वाद विवाद में फंसने से बचना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ