Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सफलता और समृद्धि

Sawan Shivratri 2026 Date: सावन शिवरात्रि का पर्व हर साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही खास होता है. सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी और इस दिन किन उपायों को करें चलिए इसके बारे में जानते हैं.

shiv ji.jpg
1 / 7
Sawan Shivratri remedies

Sawan Shivratri Kab Hai: सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को है. शिवरात्रि के पर्व पर महादेव की पूजा के साथ ही कई उपायों को करना चाहिए. सावन शिवरात्रि के इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि का महत्व

सावन शिवरात्रि का महत्व2 / 7

महादेव की पूजा के लिए सावन शिवरात्रि बहुत ही पवित्र दिन है. सावन में कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले लोग जल लेकर आते हैं. सावन शिवरात्रि के पर्व को कांवड़ का मुख्य जल भी कहते हैं. आपको सावन शिवरात्रि के दिन यहां बताएं उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

काले तिल से करें अभिषेक

काले तिल से करें अभिषेक3 / 7

शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है. शुद्ध जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें. अभिषेक करने के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का निरंतर जाप करें. इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं

शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं4 / 7

शिव जी की पूजा में अक्षय यानी चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. शिवलिंग पर चावल के 108 दाने गिनकर चढ़ाएं. एक-एक कर चावल अर्पित करें और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होगी.

विज्ञापन

खास तरीके से चढ़ाएं बेलपत्र

खास तरीके से चढ़ाएं बेलपत्र5 / 7

शिव जी की पूजा में बेलपत्र अर्पित करना बेहद ही शुभ होता है. बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें. ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. आर्थिक लाभ पाने और दरिद्रता को दूर करने के लिए यह उपाय बहुत ही अच्छा है.

शिवरात्रि पर करें दीपदान

शिवरात्रि पर करें दीपदान6 / 7

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं. आप शाम के समय शिव मंदिर में या घर की उत्तर दिशा में दीपक जला सकते हैं. इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है.

विज्ञापन

भांग, धतूरा और शमी के पत्ते

भांग, धतूरा और शमी के पत्ते7 / 7

शिवरात्रि के अवसर पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भांग, धतूरा और शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं. इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से महादेव का आशीर्वाद मिलेगा. जीवन में सफलता और समृद्धि के लिए इन उपायों को अवश्य करें. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन