Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा तिथि रहेगी. साथ ही उत्तर दिशा शूल, रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, गर करण, वणिज करण, विष्टि करण, वज्र योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि और मेष राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
वहीं, तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 4 नवंबर 2025, हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
आपको आज लोगों द्वारा मान-सम्मान मिलेगा. साथ ही वो आपकी तारीफ करेंगे. इसके अलावा कुछ कामों में सफलता मिलेगी. आज आप विवादों से दूर रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें.
वृषभ राशि
सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी. साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सम्मान मिलेगा और काम की सराहना होगी.
मिथुन राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा, लेकिन दिनभर आपके ऊपर आलस हावी रहेगा. आज आपको घर में किसी न किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.
कर्क राशि
आज आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा. इसके अलावा कर्क राशिवालों को आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी.
सिंह राशि
आज धन लाभ होगा और सेहत ठीक रहेगी, लेकिन शत्रु पक्ष से सावधान रहें. कामकाजी लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी, परंतु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
कन्या राशि
महिला मित्र का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनसे बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें. इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आज आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है. पैसों का आगमन सुचारू रूप से होगा. आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे, परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने और लेन-देन में सावधानी बरतें.
तुला राशि
आज कामकाज में मुनाफा होने की संभावना है. जॉब कर रहे जातकों के लिए ये समय अनुकूल है, नौकरी बदल सकते हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग बन रहा है, जिससे अप्रत्याशित लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थी को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी. इसके अलावा पढ़ाई में कोई-न-कोई बाधा आती ही रहेगी.
धनु राशि
आज के दिन आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. इसके अलावा बच्चे परेशान हो सकते हैं. वाहन चलाते वक्त आज सावधान रहें. घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा. साथ ही सामाजिक दायरा बढ़ेगा.
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है, लेकिन बिजनेसमैन को बिजनेस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. मकर राशि के जातक आज किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.
कुंभ राशि
बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा. कामकाजी लोगों को कड़ी मेहनत की बदौलत अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन एकाग्रता में कमी आएगी. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को आज बेहतर सफलता मिलेगी.
मीन राशि
आज आपको माता की सेहत का ख्याल रखना होगा. उन्हें उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आज आपका रुझान रहेगा. कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.