Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: आज सावन का आरंभ हो गया है. सावन महीने का आरंभ आयुष्मान योग में हुआ है. इसके साथ ही सौभाग्य योग रहने वाला है. आज श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. आज 30 जुलाई 2026 के पहले दिन किन राशियों को लाभ होगा और किन्हें नुकसान हो सकता है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 30 जुलाई 2026 का राशिफल.
आज आप वही करेंगे, जो आपका मन करेगा. परिवार में किसी से अनबन हो सकती है. घर में दिक्कते बढ़ सकती है. आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. व्यवसाय के हिसाब से दिन अच्छा है.
आज आपको अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी. शरीर में चुस्ती बनी रहेगी. धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा.
आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है. मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा. पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा.
आज विद्यार्थियों के लिए दिन सही है. किसी प्रकार की अप्रिय जानकारी प्राप्त हो सकती है. बेवजह मिथ्या आरोप लग सकते है. दिमाग में तनाव बढ़ेगा. जुकाम बुखार से परेशान हो सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. आप धर्म-कर्म के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपके द्वारा यात्राएं भी होंगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. संतो का सानिध्य प्राप्त होगा.
परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. लाभदायक फल प्राप्त होंगे. मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ का ध्यान रखना होगा. पेट से संबंधित परेशानी आपको परेशान कर सकती है.
आज आप मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे. परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती हैं. पिता के साथ अनबन हो सकती है.
आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी. पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.विद्यार्थी जीवन संघर्ष से भरा हुआ रहेगा.
परिवार की तरफ से ख़ुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. किसी से मतभेद परेशानियों का कारण बनेगा.
आज कामकाज में आपको परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी. आप सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं.
आज आपका अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है. मन प्रसन्न रहेगा. आज आपके धन प्राप्ति के योग दिख रहे हैं. बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. घरेलू क्लेश का भी सामान करना पड़ सकता है.
आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है. अचानक कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. अनावश्यक गुस्से को अपने नियंत्रण में रखना आवश्यक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.