Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत 3 राशियों के धनकोष में होगी वृद्धि, पढ़ें 3 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नवग्रहों की स्थिति का आकलन करके दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे दिनभर होने वाली घटनाओं से पहले ही अवगत हो सकते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि नवंबर माह का तीसरा दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 3 नवंबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Credit- news 24 Gfx

Aaj ka rashifal 3 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि है. साथ ही दिशा शूल पश्चिम, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, विष्टि करण, बव करण और बालव करण रहेगा. इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो तुला राशि में सूर्य ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह स्थित हैं, जबकि वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा कुंभ राशि और मीन राशि में चंद्र ग्रह, कन्या राशि और तुला राशि में शुक्र ग्रह संचार करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 3 नवंबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

आज आपके धनकोष में वृद्धि होगी. इसके अलावा आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे. हालांकि, आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. दिनभर आपके मन में कई दुविधाएं चलेंगी.

वृषभ राशि

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. आज अधिकतर समय आप महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. वहीं, छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है. आज आपको ज्यादा घमंड दिखाने से नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

कर्क राशि

क्या करूं क्या न करूं? यदि इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो अपनी सोच को बदलें तभी लाभ होगा. इसके अलावा मित्रों से मुलाकात से मन प्रफुल्लित होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

अपने आहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग होना संभव है. मन लगाकर यदि आज काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से सिंगल जातकों का मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि

जो करना चाहिए वो ही आज करिए. इसके अलावा फालतू समय बर्बाद न करें. उम्मीद है कि आज आप दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे, इसलिए शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के स्रोत में वृद्धि होने के आसार हैं. इसके अलावा आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

फालतू चीजों के बारे में न सोचें, बल्कि अपने कर्म करें. दिन खत्म होने से पहले आज आपको आर्थिक लाभ होना संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

संतान के विवाह संबंधित मामले में जल्दबाजी न करें. आपका एक गलत निर्णय उनका जीवन बदल सकता है. इसके अलावा जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में दिनभर सावधानी रखें.

धनु राशि

जीवनसाथी के साथ विवाद होना संभव है, लेकिन गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. इसके अलावा मांगलिक कार्य की बाधा दूर होने से लाभ की स्थिति बनेगी. दिन खत्म होने से पहले राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

संतान की हर जिद्द को पूरा करने से बचें. आज आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले संपत्ति के कार्य से लाभ होगा.

कुंभ राशि

दूसरों की मजबूरी को समझें और उनका सहयोग करें. हालांकि, क्रोध की अधिकता से आप दिनभर अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में आज आप अच्छा समय देंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है. हालांकि, मनचाही नौकरी पाने के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. यदि आज आप दूसरों से अपेक्षा नहीं रखेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ