Aaj ka Panchang 3 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए शिव जी की पूजा का खास महत्व है, जिन्हें समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने 2 बार रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार नवंबर महीने की 3 तारीख यानी आज प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. आज सोमवार का दिन है, ऐसे में इस प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत भी कह सकते हैं. आज के दिन व्रत रखने के साथ शिव जी और शिवलिंग की पूजा करना शुभ होता है. इससे न सिर्फ मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि जीवन में खुशियों का स्थायी वास भी होता है.
तिथि और नक्षत्र
आज सुबह 2 बजकर 6 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, जिसके बाद अब चतुर्दशी तिथि चल रही है. नक्षत्र की बात करें तो इस समय उत्तरा भाद्रपद चल रहा है, जिसका समापन दोपहर 03:05 मिनट पर होगा. उत्तरा भाद्रपद के समाप्त होते ही रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा.
आज के शुभ-अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर शाम 7 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहने वाला है, जिसके बाद कल सुबह तक वज्र योग रहेगा. इसके अलावा आज सुबह 10:35 से कल सुबह 07:19 मिनट तक रवि योग और आडल योग रहेगा. वहीं, विडाल योग सुबह 07:17 से सुबह 10:35 मिनट तक रहेगा.
आज के करण
करण की बात करें तो इस समय कौलव चल रहा है, जो दोपहर 03:41 मिनट तक रहेगा. कौलव करण के समाप्त होते ही तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा, जो कल सुबह तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.