Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत इन 5 राशियों की मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल 2026 का तीसरा दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज 3 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा नक्षत्र, व्याघात योग और दिशाशूल पश्चिम रहेगी, जबकि कई ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज 3 अप्रैल 2026 के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज का दिन आपके परिवार वालों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता रहेगी. आज आपको शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
दिन की शुरुआत में आलस आपके ऊपर हावी रहेगा, जिसके कारण कुछ कार्य विलंभ से पूरे होंगे. साथ ही शाम से पहले कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. आज आप माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कई कार्य करेंगे, जिसकी वजह से मनमुटाव होना संभव है. हालांकि, प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं.

मिथुन राशि: 
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध ठीक रहेंगे. उम्मीद है कि रिश्तों में मधुरता आएगी. साथ ही उद्देश्यों की पूर्ति होगी. इसके अलावा पारिवारिक सुख प्राप्त होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज कई अधूरे काम पूरे होंगे. घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होने के भी योग हैं. इसके अलावा अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता रहेगी. हालांकि, जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में अस्थिरता आएगी.

सिंह राशि: 
आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा. अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. साथ ही ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं. इसके अलावा धन निवेश से लाभ मिलना संभव है. उम्मीद है कि आज आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोत्तरी होगी.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आप अपनों से आशा न करें, बल्कि स्वयं कार्य करें. आपके मन में आलस्य व निराशा के भाव रहेंगे. इसके अलावा आपकी कार्य व व्यवसाय आदि में रुचि नहीं रहेगी.

तुला राशि: 
आज आप कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे, लेकिन मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. हालांकि, साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
मेहनत करने से आपको आज लाभ होगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी. इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी.

धनु राशि: 
आज आप आलस्य का त्याग करेंगे तो अच्छा रहेगा. धर्म में आपकी श्रद्धा बढ़ेगी. साथ ही भौतिक व ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, जबकि कामकाजी लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आपकी जिद्द के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव है. साथ ही मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा शारीरिक कष्ट मिलना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से लाभ होगा. हालांकि, प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना आपको करना पड़ सकता है. आज आपको पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा. संतान की चिंतान माता-पिता को व्याकुल कर सकती है.

मीन राशि: 
आज सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा, लेकिन ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें. आज आपको संपर्क का लाभ होगा. साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ