Aaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि में चंद्रमा के होने से 12 राशियों पर कैसा असर?

Aaj Ka Rashifal 29 September 2024: आज 29 सितंबर, रविवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 September 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 September 2024: पंचांग के अनुसार 29 सितंबर 2024 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन रविवार है। इस तिथि पर रवि प्रदोष व्रत, मघा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है। सिंह राशि में चंद्रमा है। आज राहुकाल का समय शाम 04:40 बजे से 06:09 बजे तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 29 सितंबर, रविवार का राशिफल बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। अनचाही यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ न कुछ अच्छा करेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मन अशांत रहेगा। धन हानि होने की आशंका रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। गरीब और कुत्तों को खाना खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

सहयोग लेने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर चले। सुबह सूर्य को रोली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें ।

विज्ञापन

तुला राशि 

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सफल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कर्म से मन अशांत रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

संतान शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। मन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में माहौल अच्छा रहेगा।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ