Aaj Ka Rashifal, 29 July 2023: पद्मिनी एकादशी पर इन 5 राशियों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, बाकी करें ये उपाय
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj Ka Rashifal, 29 July 2023: आज दिनांक 29 जुलाई और सावन मास की पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi) है। ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा यहां चंद्र राशि के हिसाब से सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं कि आपका कल का दिन कैसा रहेगा।
विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। करियर में कोई बड़ी सफलता आज हाथ लगेगी। प्यार में धोखा मिल सकता है। अधिक विश्वास करके न चलें। परिवार के साथ सुकून और शांति से समय बिताएंगे। मन खिन्न रहेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
शनिवार का दिन आपकी इनकम में ग्रोथ लेकर आएगा। अपने आत्मविश्वास के चलते शत्रुओं को आसानी से परास्त कर देंगे। बीमारी के चलते अनावश्यक खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर भी बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सफल होंगे। फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें अन्यथा आर्थिक तंगी हो सकती है। एकतरफा प्यार के चक्कर में न पड़े। कुछ रोमांचक कार्य करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स को संभलकर तैयारी करने की आवश्यकता है। ऑफिस में अधिकारियों और कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। दूसरों के प्रति दयालु व्यवहार आपका भाग्योदय कराएगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी
अपने पिता के साथ अनावश्यक वाद-विवाद न करें। उनका आदर करें अन्यथा दिन खराब रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आगे चलकर आपको धनलाभ होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मैहरून
अभी नौकरी बदलने का प्रयास न करें, आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। अपने मन की बातों को दूसरे के साथ शेयर करने से बचें, अन्यथा लोग मजाक बनाएंगे। मन पर नेगेटिविटी हावी न होने दें। भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
आपके द्वारा किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ उलझने से बचें, व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है। दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। रिलेशनशिप में जिम्मेदार बनें और पार्टनर का ध्यान रखना सीखें तो आगे संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
अधिकारी आपकी कही बातों को महत्व देंगे। पूरा दिन बिजी रहेगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन भटक सकता है, मन पर नियंत्रण करना सीखें। बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बढ़ने के योग हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
वक्री शनि आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा लेकर आ रहा है। धन की स्थिति भी काफी स्थिति बन रही है। प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी
वक्री शनि व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा। मित्रों से दूरी बनाकर रखेंगे तो खुद में एनर्जी और उत्साह अनुभव करेंगे। पूरा दिन आपके पक्ष में रहेंगे, संभवतया कोई बड़ी लॉटरी भी लग सकती है। अहंकार करने से बचें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
राहु की वजह से बिजनेस में फायदा कम हो सकता है। ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। सोच समझकर फैसला लें। पति पत्नी के संबंध अच्छे व मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: