Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव? यहां पढ़ें 28 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को दिनभर ग्रह स्थिति के संयोग से सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज का राशिफल यहां पढ़ें.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: आज 28 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज परशुराम द्वादशी है. इसके साथ ही एकादशी का पारण किया जाएगा. वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी समाप्त होने के बाद त्रयोदशी लग रही है. ऐसे में प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने के कारण भौम प्रदोष व्रत पड़ रहा है. आज के योग, नक्षत्र और करण के संयोग से दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 28 अप्रैल 2026, मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप को पसंद नहीं करते हैं, उनसे सावधान रहें क्योकिवो लोग कुछ षडयंत्र रच सकते हैं. सुख साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे. कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी. दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग है. संगती बदले व सत्संग करें. वर्चस्व में वृद्धि होगी. वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज आपका मन उदास रहेगा. दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी. आय के साधनों को बढ़ाना होगा. वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा. आज आपको निवेश से लाभ होगा. पुराने मित्रों से भेट संभव है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनंद प्रद होगा. प्रेम प्रस्ताव संभव हैं. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है. आज आप सर्दी जुकाम से परेशान रह सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आपको प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी. परिवार में तनाव होगा. जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यात्रा को टालने का प्रयास करें. किसी का मजाक न बनाएं. नए आभूषण प्राप्त हो सकते है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा. हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है. छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है. घर के नौकरों से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. अध्यन में रूचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा. आज आपके अंदर आलस्य की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी के साथ देव स्थल जा सकते है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी. पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. पुराने विवाद आज उभर सकते है. सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे. संबंधों में मजबूती आएगी.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे. सतर्क रहे, व्यापार विस्तार के योग है. भवन परिवर्तन के योग है, कार्य की अधिकता रहेगी.

मकर राशि 

विज्ञापन

आपके भाग्योदय के आज अच्छे योग बन रहे है. मन की बात कह दें, संबंधों में नजदीकियां बनेंगी. आपके सामाजिक मान में वृद्धि होगी. विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा. कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है यद्यपि समय आपके अनुकूल है.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

आज आपके कोई पुराने मामले सुलझ सकते है. परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है. आप के अपने, आप को धोखा दे सकते है सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना टालें.

मीन राशि 

विज्ञापन

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ मन को शांती देगा. प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धनलाभ संभव है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ