Jyeshtha Month 2026: कब से हो रही है ज्येष्ठ माह की शुरुआत? जानिए महत्व और जरूरी उपाय

Jyeshtha Month 2026: हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ होता है. अब वैशाख महीने के समापन के बाद ज्येष्ठ महीने की शुरुआत होगी. इस बार ज्येष्ठ माह में अधिक माह होगा ऐसे में यह महीना लगभग 59 दिनों का होगा. इस महीने का आरंभ और अंत कब होगा चलिए जानते हैं.

Jyeshtha Month 2026

Photo Credit- News24GFX

Jyeshtha Month 2026: हिंदू धर्म के तीसरे महीने ज्येष्ठ की शुरुआत 2 मई 2026, दिन शनिवार से हो रही है. शनिवार के दिन से ज्येष्ठ माह आरंभ होगा. इस बार ज्येष्ठ माह में अधिक माह होगा. ऐसे में यह महीना दो महीने के बराबर होगा. ज्येष्ठ माह करीब 59 दिनों का होगा. इस महीने का अंत 29 जून 2026 को होगा. यह महीना भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा के लिए खास होता है. ज्येष्ठ माह में मंगल के दिन पूजा का महत्व होता है. इसे बड़े मंगल के नाम से जानते हैं. चलिए ज्येष्ठ माह के महत्व और उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कब से कब तक है ज्येष्ठ महीना?

ज्येष्ठ माह की शुरुआत के लिए कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 2 मई की रात को 10 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है. इसी दिन से ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी. इसके बाद 29 जून 2026, दिन रविवार को सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी. इस दिन ज्येष्ठ माह का अंत होगा. इस प्रकार यह महीना अधिक माह के साथ 59 दिनों का होगा. बता दें कि, ज्येष्ठ माह में अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा.

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह का महत्व

ज्येष्ठ का महीना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भक्ति, सेवा और जल संरक्षण का प्रतीक माना जाता है. इस महीने में भगवान विष्णु, सूर्य देव और हनुमान जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है. इस महीने में पड़ने वाले मंगल को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. ज्येष्ठ महीना दान-पुण्य के लिए बेहद खास होता है. ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा, बट सावित्री व्रत और निर्जला एकादशी जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं.

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में करें खास उपाय

विज्ञापन
  • ज्येष महीना पानी का दान करने के लिए श्रेष्ठ होता है. इस महीने में बहुत ही गर्मी होती है. ऐसे में प्याऊ लगाना और ठंडे पानी का दान करना बेहद शुभ होता है.
  • जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत के लिए मटका, पंखा और चप्पल इन चीजों का दान करना चाहिए. इन चीजों के दान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
  • गर्मियों में जानवरों और पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए. पक्षियों के लिए छत पर दाना और पानी डालना चाहिए. इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की अन्न और धन से मदद करनी चाहिए.
  • ज्येष्ठ महीने में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा का खास महत्व होता है. बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें – Mohini Ekadashi 2026 Today: आज मोहिनी एकादशी पर करें श्री हरि विष्णु की पूजा, जानिए पूजन विधि, मंत्र और आरती

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ