Aaj Ka Rashifal: सिद्ध योग और शिव योग के संयोग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: आज आपका दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 september 2024 Today Horoscope astrology in Hindi

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: पंचांग के अनुसार 27 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज राहुकाल का समय सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक है। सिद्ध योग और शिव योग का संयोग बन रहा है। मां लक्ष्मी की आज कुछ राशियों पर खास कृपा होने वाली है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 27 सितंबर, शुक्रवार का राशिफल बताया है, जिसमें 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज सुबह आप शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

भौतिक वस्तुओं की वृद्धि को लेकर परेशान रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

पारिवारिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

पारिवारिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाएं तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से ना उलझे। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

10. मकर राशि

आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा ।पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

12. मीन राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव के कारण ग्रसित रहेंगे। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ