---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Trigrahi Yoga: कन्या राशि में बने त्रिग्रही योग से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, जल्द ही बन सकते हैं अमीर!

Trigrahi Yoga: 23 सितंबर, 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध के कन्या राशि में गोचर करने से उनकी युति सूर्य और केतु के साथ हो रही है और त्रिग्रही योग बन रहा है। आइए जानते हैं, इस त्रिग्रही योग का सकारात्मक असर किन 5 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Trigrahi Yoga: वैदिक ज्योतिष के सभी नौ ग्रह एक निश्चित नियम और व्यवस्था में बंधे हैं। राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अपने गोचर एक दौरान ये ग्रह योग, संयोग और युति से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और राशियों को व्यापक रूप से प्रभावित करते हैं। सितंबर महीने में ग्रहों के गोचर से कन्या राशि में त्रिग्रही योग का बन गया है। यह त्रिग्रही योग 23 सितंबर, 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध के कन्या राशि में गोचर से बना है, जहां इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह केतु विराजमान थे।

बुध, सूर्य और केतु के मिलन से कन्या राशि में बना यह त्रिग्रही योग का राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर डाल सकता है। यदि इसके पाजिटिव पक्ष की बात करें, तो त्रिग्रही योग का 5 राशियों पर सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं, जो जल्द ही मालामाल होकर अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

---विज्ञापन---

त्रिग्रही योग का राशियों पर असर

मेष राशि

त्रिग्रही योग के असर से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के नौकरी के अवसर मिलेंगे। शेयर मार्केट ट्रेडिंग से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

त्रिग्रही योग के असर से मिथुन राशि के न केवल जीवन में बल्कि इनकम और व्यापार में भी व्यापार में स्थिरता आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। जॉब करने वाले लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में भी संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर त्रिग्रही योग के बेहद अनुकूल असर होने के योग हैं। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे। विदेशी व्यापार से लाभ के मार्जिन में वृद्धि होगी। जॉब बदलने के इच्छुक लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए त्रिग्रही योग के प्रभाव से जीवन में नए आयाम विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। भूमि से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर होंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी फलदायी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में विस्तार होने से लाभ में वृद्धि होगी। धन कमाने के प्रयास आप एक निश्चित सोर्स पाने में सफल होंगे। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। वाहन से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 26, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola