Aaj Ka Rashifal, 27 January 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से वृष, कर्क, वृश्चिक समेत इन 6 राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानें आज का अपना राशिफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 27 January 2023: आज दिनांक 26 जनवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का 27वां दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
धन पाने और कमाने की इच्छा प्रबल होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मधुरता रखनी होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने से आज थकान रहेगी। अपने पार्टनर से आज उलझने से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
आज आफिस में व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाहन लेने की सोच रहे थे तो लेने का समय अच्छा,स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज आपकी राशि की स्थिति धन कमाने की और आपकी रुचि बढ़ाएगी। खुद के लिए आज समय निकालेंगे। आज शासन-सत्ता के लोगों का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें साथ ही यात्रा के भी योग हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कोई तकलीफ हो सकती है। राशि स्वमी आज भाग्य स्थान में होने से आज आपके भाग्य के अंक बढ़ेंगे यानी भाग्य भरपूर साथ देगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- क्रीम
सरकारी कार्य निपटा लेना अच्छा होगा। आज कामकाज में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बने हैं, लेकिन कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जिनकी वजह से खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
काफी समय से गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे तो आज पूरा हो जाएगा। आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा, विशेषकर मां के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन फिर भी शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खुद के स्वास्थ्य का तो ध्यान रखें। साथ ही पिता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा, संतान को कष्ट हो सकता है।आपकी राशि में लंबे समय से केतु की स्थिति ज़िद्दी बनाती है लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय ज़ीदी होकर नही बल्कि समझदारी से लें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -केसरिया
सरकारी नौकरी के योग बने हैं। साथ ही नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज प्रशासन के कार्य की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं। सेहत का ध्यान रखें। घर मकान वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित होकर करें। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
आपकी राशि में बुध कि स्थिति आपको रचनात्मक कार्यो की तरफ आकर्षति करेगी। सरकारी कार्य पूरे कराएगी। साथ राशि स्वामी राजयोग बनाकर आपको राजनीति में सफलता दिलाएगा। जनता का प्यार आपको मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। प्रोमोशन का दिन रहेगा। बस थोड़ा वाणी को नियंत्रित रखें। बाकी दिन आपका भरपूर खुशहली वाला रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मेहनत और पराक्रम से आपके सारे काम बन जाएंगे। अपनी दबी हुई इच्छाएं और सपने पूरे करने का दिन रहेगा। आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के खरीदारी पर आज पैसा खर्च हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
आज स्वास्थ्य ढीला हो सकता है। खान पान का विशेष ख्याल रखें। मीच मसाले का खाना खाने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक-2
गहरा- नीला
आपकी राशि में गजकेसरी राजयोग आज आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगा, तो शाम से पहले अपने सारे काम निपटा लेना चाहिए। नौकरी व्यापार वालो के लिये दिन बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगा लेकिन आज स्वभाव में मधुरता व खुशहाली रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज वाद-विवाद से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: