Aaj Ka Rashifal: वृषभ समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: आज 26 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें किसी विशेष काम में सफलता मिल सकती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 26 मई 2026, वार मंगलवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, वज्र योग और दिशाशूल उत्तर का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 3 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक रहेगा. इसके अलावा आज चौथा बड़ा मंगल भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 मई 2026, वार मंगलवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:
आपके व्यवहार व कुशलता की आज तारीफ होगी. दिनभर आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. हालांकि, भाई-बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है. आज आप दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देने का प्रयास न करें और अपनी सोच बदलें.

विज्ञापन

वृषभ राशि:
धीमी शुरुआत के बावजूद आज कुछ कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही व्यापार में विस्तार होने के योग हैं.

मिथुन राशि:
ये सफलता प्रधान समय चल रहा है, इसलिए मिथुन राशि के जातक आज 26 मई 2026 को हर मौके का फायदा उठाएं. हालांकि, संतान के कार्यों से मन दुखी होगा. शाम से पहले कोई यात्रा हो सकती है, जो बढ़िया रहेगी, साथ ही कारोबार में नए अवसर से लाभ होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि:
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप सफल हों, इसलिए उनसे सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. बता दें कि शाम से पहले कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी, लेकिन आज आर्थिक मामले सुलझेंगे.

सिंह राशि:
आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खाने-पीने पर ध्यान दें. बता दें कि आज आप विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं, लेकिन वाहन व मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें.

विज्ञापन

कन्या राशि:
आज आप किसे के जवाब का बेसब्री से इंतजार करेंगे. हालांकि, नौकरी में बदलाव होने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे.

तुला राशि:
वर्तमान समय आपको शुभ फल देने वाला है, इसलिए मेहनत करते रहें. हालांकि, आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, उसमें आज आपको सफलता मिलेगी. बता दें कि शत्रु आज आपके ऊपर हावी हो सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि:
आज आपके स्वास्थ में सुधार होगा, लेकिन भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. इसके अलावा शाम से पहले व्यवसाय में उन्नति होगी और भूमि-भवन संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे.

मकर राशि:
आज आपका अपनी संतान से विवाद हो सकता है. साथ ही आप आजीविका को लेकर चिंतित रहेंगे. हालांकि, विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय उपयुक्त है. इसके अलावा कारोबारियों को वाहन सुख की प्राप्ति होना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि:
अपने मन की बात हर किसी को बताने से आज आपको नुकसान होगा. साथ ही सुख-सुविधा की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होगा. हालांकि, कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे विरोधी नाखुश होंगे.

मीन राशि:
आज आपको अपने संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. हालांकि, जीवनसाथी का साथ मिलने से किसी काम में सफलता मिलेगी. साथ ही शाम से पहले वाहन सुख मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ