Shani Gochar Rashifal: 9 अक्टूबर से स्वनक्षत्र में गोचर करेंगे शनि, इन 5 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ
Shani Gochar 2026: शनि ग्रह अपने स्वनक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं. शनि ग्रह इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. शनि ग्रह के गोचर से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा.

Shani Gochar 2026 Horoscope: शनि ग्रह 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर रेवती नक्षत्र से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि ग्रह के इस गोचर के प्रभाव के बारे में आप यहां जान सकते हैं.
शनि गोचर राशिफल
2 / 7शनि नक्षत्र परिवर्तन करने से वृषभ, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को फायदा होगा. आप लोगों को शनि की चाल से करियर और कामकाज में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 7शनि नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि वालों को करियर और धन के मामले में फायदा होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी और कारोबार में आप लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि
4 / 7सिंह राशि के लोगों को शनि ग्रह के प्रभाव से फायदा हो सकता है. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शनि का होना आपकी इच्छाओं के लिए अच्छा होगा. भाग्य का साथ मिलेगा.
तुला राशि
5 / 7शनि ग्रह का गोचर तुला राशि को लाभ प्रदान कर सकता है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शनि के आने से आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को बड़ी डील होने से तगड़ा मुनाफा हो सकता है.
मकर राशि
6 / 7मकर राशि के जातकों के लिए शनि नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा. आप लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन सकते हैं. मकर राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कमाई में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आप लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.