Aaj Ka Rashifal: आज निर्जला एकादशी पर कर्क समेत 5 राशियों को अचानक होगा लाभ, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज निर्जला एकादशी का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कई लोगों के लिए बेकार भी रहेगा. आज यहां पर आप अपनी राशि से जान सकते हैं कि 25 जून 2026, वार गुरुवार को आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे.

Aaj Ka Rashifal 25 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही स्वाति नक्षत्र, शिव योग, दिशाशूल दक्षिण दिशा है. इसके अलावा आज निर्जला एकादशी व्रत और गायत्री जयंती भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 25 जून 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आप जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें. हालांकि, अटके कार्यों में अचानक गति आ सकती है. साथ ही सुख-साधनों पर आज आप बड़ा खर्च कर सकते हैं. इसके अलावा कोई पुराना लेन-देन होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज व्यपारा में नई योजना लागू हो सकती है. हालांकि, व्यस्तता के चलते आप अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. इसके अलावा बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति भी आज होगी.

मिथुन राशि: 
मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में परेशानी होगी. ऐसे में आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखना होगा. हालांकि, अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी. साथ ही मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. इसके अलावा संतों का सानिध्य मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा. साथ ही व्यापार-व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी. हालांकि, आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी.

सिंह राशि: 
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय शुभ है. आज आप पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे, जिसमें परिजनों का सहयोग भी मिलेगा. साथ ही दांत से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. शाम से पहले आज पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी आप करेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आपके अटके काम आज पूरे होंगे. साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. हालांकि, मौज-मस्ती में समय व धन दोनों खर्च होगा.

तुला राशि: 
आज आप मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे, लेकिन संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे. नौकरी कर रहे जातकों का सहकर्मियों से मतभेद होना संभव है. साथ ही विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बता दें कि इस समय आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आपके अंदर क्रोध की अधिकता रहेगी, लेकिन व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे. साथ ही नए मित्र बनेंगे और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इसके अलावा विवाह प्रस्ताव सफल होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही आकस्मिक यात्रा हो सकती है, जिससे लाभ होगा. इसके अलावा नई जिम्मेदारी मिलने से आपका अपने काम को लेकर नजरिया बदलेगा और अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों को आज जीवन संगिनी का साथ भी मिल सकता है.

मकर राशि: 
सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को आज मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. आज आपके विरोधी भी सक्रिय होंगे, इसलिए सतर्क रहें. साथ ही पेट से संबंधित रोग से आप पीड़ित रहेंगे. शाम से पहले आज आपको अचानक आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा भवन परिवर्तन होना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
अपने संपर्क का आज आपको लाभ मिलेगा. साथ ही मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा और नए वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति होगी. शाम तक पारिवारिक माहौल भी आनंदप्रद रहेगा, लेकिन पेट संबंधित रोग से आप परेशान रह सकते हैं.

मीन राशि: 
आज परिवार वालों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा नौकरी में अचानक पदोन्नति हो सकती है. साथ ही परीक्षार्थी सफल होंगे, लेकिन घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ