Rahu Gochar: राहु नक्षत्र गोचर इन 4 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान
Rahu Gochar: स्पष्ट राहु का गोचर करना कई राशियों की जीवन में मुश्किलों को बढ़ा सकता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, स्पष्ट राहु का गोचर 20 जून 2026, दिन मंगलवार को रात 11 बजकर 07 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में होने वाला है.

Rahu Gochar: स्पष्ट राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करना कई लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इस गोचर से धनहानि का सामना करना पड़ सकता है. स्पष्ट राहु का नक्षत्र गोचर 4 राशियों के लिए अशुभ होगा.
राहु नक्षत्र गोचर राशिफल
2 / 6स्पष्ट राहु का गोचर से वृषभ, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को नुकसान झेलना पड़ सकता है. इनके जीवन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. आर्थिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ सकता है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
3 / 6वृषभ राशि वालों के लिए स्पष्ट राहु का गोचर मुश्किल भरा साबित हो सकता है. इन्हें धनहानि और अधिक खर्च के कारण परेशान होना पड़ेगा. खर्च बढ़ने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. उधार लेने की नौबत आ सकती है. बचने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. ये भी पढ़ें - Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 8 की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानें परफेक्ट जीवनसाथी
मिथुन राशि
4 / 6मिथुन राशि वालों के लिए स्पष्ट राहु नक्षत्र गोचर अशुभ रहने वाला है. इन्हें नौकरी और व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको धनहानि के कारण तनाव हो सकता है. मन अशांत रहेगा.
सिंह राशि
5 / 6स्पष्ट राहु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए मुश्किल समय लेकर आएगा. आपको स्पष्ट राहु के गोचर के बाद कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे. विवाद के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. ये भी पढ़ें - Budh Gochar: बुध की चाल से बदलेगा मिथुन समेत इन 5 राशियों का भाग्य, तरक्की के लिए हो जाएं तैयार
वृश्चिक राशि
6 / 6वृश्चिक राशि के लिए स्पष्ट राहु का गोचर करना अशुभ रहेगा. आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. मन में बैचेनी हो सकती है. धन हानि के कारण परेशान हो सकते हैं. आपको आर्थिक मामले में सावधान रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.