Budh Gochar: बुध की चाल से बदलेगा मिथुन समेत इन 5 राशियों का भाग्य, तरक्की के लिए हो जाएं तैयार

Budh Gochar: बुध ग्रह 22 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर मे 3 बजकर 41 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. मिथुन का कर्क में प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. बुध गोचर से किन राशियों को लाभ होगा आइये जानते हैं.

RASHIFAL.jpg (1)
1 / 6
Budh Gochar Bhagyashali rashiyan

Budh Gochar: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. बुध के गोचर से लकी राशियों को करियर में सफलता और व्यापार में लाभ मिलेगा. बुध गोचर से 5 राशियों को तगड़ा लाभ होने की संभावना है. इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि2 / 6

मिथुन राशि के लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापारियों को किसी बड़ी डिल के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

कर्क राशि के लोगों को इस बुध के गोचर से लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी. काम में सफलता मिलेगी. व्यक्तित्व में निखार आएगा. आपको बॉस और सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. तनाव से मुक्ति मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है. आपको प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट की खुशी मिल सकती है. पुराने किए गए निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है. शेयर मार्केट से आपको मुनाफा हो सकता है. आपको अचानक से धनलाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

तुला राशी के नौकरी करने वाले और व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. नई नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है. आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

मीन राशि के लोगों के लिए बुध गोचर शुभ रहने वाला है. आपको संतान सुख मिलेगा और परिवार में खुशियां का माहौल रहेगा. छात्रों के लिए समय पढ़ाई के लिहास से अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन