---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 21st October: रमा एकादशी पर आज मेष, मिथुन, सिंह समेत इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, यहां जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21st October 2022: आज दिनांक 21 अक्टूबर और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 21st October 2022: आज दिनांक 21 अक्टूबर और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

अभी पढ़ें 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण, यह उपाए आपको और आपके परिवार को रखेंगे सुरक्षित

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि (Aries)

आज विकास संभव है, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। स्थानांतरण का अच्छा समय, छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा।
कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि (Gemini)

रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि लेंगे क्रय-विक्रय का योग प्रबल।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

आज आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। आज आपको दूसरों के साथ आपका व्यवहार भाग्यशाली बना सकता है। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। आप किसी अन्य वर्ग की महिला से कुछ विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo)

अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें, छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि (Libra)

यह आपके लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। साथ ही आज किये हुए कार्य भविष्य में सफलता दिलाएंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है, इसलिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा,
आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं,
और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी, बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं, मनोरंजन करेंगे।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – ग्रे

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि (Sagittarius)

आज अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे, दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। इसलिए धैर्य के साथ काम करें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अभी पढ़ें धनतेरस पर तीन झाड़ू करेगा कमाल, धनों की होगी बरसात!

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि (Capricorn)

व्यावसायिक रूप से चीजें सरल रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी, आज आपके सहकर्मी समूह के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी,आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे,
भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

कुंभ राशि (Aquarius)

आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि (Pisces)

बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। जिसमें परिवर्तन की संभावना होगी। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। सोच समझकर फैसला लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 21, 2022 05:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola