Aaj Ka Rashifal: आज कन्या समेत 4 राशियों के पूरे होंगे अधूरे काम, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल से दिनभर होने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी पहले ही मिल सकती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 21 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीय तिथि रहेगी. साथ ही पश्चिम दिशा शूल, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, बव करण, बालव करण, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग और आडल योग रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह, सूर्य ग्रह और बुध ग्रह रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज यानी 21 नवंबर 2025, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 

आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. आज आमदनी के अनुरूप ही व्यय करेंगे तो कार्य योजना के अनुसार काम नहीं हो पाएगा. इसके अलावा स्व-विवेक से काम करें और दूसरों पर आश्रित न रहें.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 

संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी. आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. इसके अलावा व्यापार में अवरोध आ सकते हैं. विवाहित जातक अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

मिथुन राशि: 

आज आपकी पुराने मित्रों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. मिथुन राशि वालों को व्यावसायिक सफलता मिलने से हर्ष होगा, लेकिन जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि: 

आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा, लेकिन क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. आज आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें. कर्क राशि वाले जातक यदि आज घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: 

कुछ जरूरी काम सिद्ध होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापारियों को व्यापार में परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा, लेकिन आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 

आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा. उम्मीद है कि आज आप राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे. कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों द्वारा लिए गए निर्णय सही रहेंगे. हालांकि, पारिवारिक जीवन में दिनभर तनाव रहेगा.

तुला राशि: 

आज आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानि-लाभ के बारे में सोचें. व्यापारियों को व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है. तुला राशि के जातक आज वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है. कुछ लोग आपके संतान की योग्यता व कुशलता से प्रभावित होंगे. परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा.

विज्ञापन

धनु राशि: 

आज आप आर्थिक मामले से जुड़ा कोई निर्णय लेंगे, जो सही रहेगा. धनु राशि वालों का पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिस कारण परिवार में क्लेश होगा. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा व नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा.

मकर राशि: 

कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा, जिससे लाभ होगा. कारोबार में परिश्रम का उचित फल आज आपको मिलेगा. परिवार में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. साथ ही पारिवारिक विवाद सुलझेंगे.

विज्ञापन

कुम्भ राशि: 

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में यश व सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के कार्यस्थल पर अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. वहीं, जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उनका कामकाज अच्छा चलेगा. हालांकि, आज आय से अधिक व्यय होगा.

मीन राशि: 

लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. साथ ही आर्थिक लाभ होगा, लेकिन भौतिक सुख-सुविधा पर बड़ा खर्च होना संभव है. इसके अलावा आज व्यक्तिगत समस्या का हल होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ