Aaj Ka Panchang 21 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 नवंबर 2025 को वार शुक्रवार है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. तिथि की बात करें तो आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज जैसे ही प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी, वैसे ही द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा जो कल सुबह तक रहने वाली है. इसके अलावा आज देर रात तक पश्चिम दिशा शूल रहेगी. आइए अब पंचांग की मदद से जानते हैं दिनभर के योग, शुभ-अशुभ समय और चंद्रमास आदि के बारे में.
आज के नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा. कल सुबह तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा आज 2 करण का भी निर्माण हो रहा है. सबसे पहले बव करण का आरंभ होगा, जो प्रात: काल से लेकर दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 6:49
- सूर्यास्त- शाम 5:25
- चन्द्रोदय- प्रात: काल 7:44
- चन्द्रास्त- शाम 5:56
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के अशुभ-शुभ योग
आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा. अतिगण्ड योग के बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो कि कल 22 नवंबर 2025 की सुबह 06:49 मिनट तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.