अक्षय नवमी पर 3 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, करियर-व्यापार में होगा तगड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसके साथ ही आज अक्षय नवमी का पर्व भी है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

Today Rashifal, Rashifal Today, Aaj ka rashifal, aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ऐसे में आज आंवला नवमी या अक्षय नवमी का पर्व है। राशिफल के मुताबिक मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन नुकसानदायक रहेगा। पति-पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य ना बिगड़े इसका भी ध्यान रखें। बच्चों को मौसमी बीमारी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्य जीवन में कलेश होगा।दोस्तों से और प्रेम संबंध कमजोर हो सकते हैं।सामाजिक क्षेत्र में अपयश न हो इसका ध्यान रखें बिजनेस में सतर्क रहें। हाथ लगी नौकरी जा सकती है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज इस राशि के जातक आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। जातक दिनभर व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। क्रोध पर भी संयम रखें। परिवार के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेगा। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें।
शुभ अंक 6
शुभ रंग-लैवेंडर पर्पल

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रूप से खुद अस्वस्थ महसूस करेंगे। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। नौकरी में काम की सराहना होगी।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-हर्रा

कर्क राशि

आज का दिन शुभ फलदायी है। आज सेहत बढ़िया है, परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। विशेषत: पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। दोस्तों से मुलाकात आनंद देगी। व्यवसाय करने वालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-लाल

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। नहीं तो तबीयत खराब होगी। दोस्तों और सामाजिक कामों के पीछे भाग दौड़ में बीतेगा। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। आज धन खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक -1
शुभ रंग-पीला

विज्ञापन

कन्या राशि

आज  का दिन विवादों से भरा हुआ रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार या जातक खुद बीमारी से परेशान रहेंगे। परिवार से दूर होने का समय आ सकता है। परिवार के साथ मतभेद रहेगा। प्रेम में इजहार के लिए दिन आज बढ़िया नहीं। आज रिश्तों में अलगाव वाला समय है।आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग-kai green

तुला राशि

आज का दिन  खुशियों से भरा है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता से वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक है। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग- पर्पल

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बढ़िया है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नहीं तो समस्या गंभीर हो सकती हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव की वजह से मन में ग्लानि रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बेवजह खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश करेंगे। बिजनेस की शुरुआत न करें।
शुभ अंक -9
शुभ रंग -पिंक

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन मस्ती व रोमांच से भरा रहेगा। हर तरह से जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद में बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी के नए ऑफर आएंगे।बिजनेस में दोगुना लाभ होगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग-आसमानी

मकर राशि

आज का दिन परेशान करने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। इसके कारण क्रोध की स्थिति बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल क्लेशपूर्ण रहेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। बिजनेस में धोखा मिलेगा।
शुभ अंक -8
शुभ रंग-ब्राउन

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। खान-पान में ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है। जातक के विचारों व वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगा। कम परिश्रम में अधिक लाभ होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन संभावनाओं के द्वार खोलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। जो रोगी है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ