---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? यहां पढ़ें 21 जुलाई 2026 मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 21 जुलाई 2026 मंगलवार के दिन किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और किन राशियों का मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 21 जुलाई 2026 का राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज 21 जुलाई मंगलवार के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज मासिक दुर्गाष्टमी और पार्वती जयंती भी है. पार्वती जयंती के अवसर पर भद्रा का साया और राहुकाल रहने वाला है. आज चित्रा और हस्त नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है. सिद्ध और साध्य योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 21 जुलाई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

कई दिनों से लंबित कार्य आज अभी अधूरे ही रहेंगे. आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. फिजूल की बातों से दूर रहें. सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

संतान के कार्यों से आप दुखी रहेंगे. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. परिश्रम का महत्व समझें. अनावश्यक वाद-विवाद में नहीं पड़ें.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपका मेल-जोल बढ़ेगा. कला की तरफ रुझान होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आय में वृद्धि के योग हैं.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय अनुकूल है. संतान की चिंता रहेगी. शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

आज के दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. संतान सुख संभव है. व्यावसायिक सफलता से आपको हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी.

कन्या राशि 

---विज्ञापन---

सबसे पहले आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा संभव है.

ये भी पढ़ें – Parvati Jayanti 2026 Today: आज पार्वती जयंती पर जरूर पढ़ें उनके जन्म की संपूर्ण कथा, इसके बिना अधूरा रहेगा व्रत

---विज्ञापन---

तुला राशि 

दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. वाहन क्रय करने के योग हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. समय की अनुकलता का आभास होगा.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि 

कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज सही समय है. संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी. आपके सोचे हुए काम बनेंगे. बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. व्यापार अच्छा चलेगा. दूसरों की देखा-देखी ना करें.

---विज्ञापन---

धनु राशि 

माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा. व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी.

---विज्ञापन---

मकर राशि 

आप बोलने से पहले सोचें और जूठ बोलने से बचें. दुर्व्यसनों पर अपना नियंत्रण रखना होगा. सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. यात्रा संभव है.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

आज कल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है. अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है. घर में क्लेश बढ़ेगे. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. आज की यात्रा को टालने की ही कोशिश करें.

---विज्ञापन---

मीन राशि 

परिजनों से आपको सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे. व्यापार अच्छा चलेगा, आय से अधिक व्यय नहीं करें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Ashadh Purnima Vrat 2026: कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानिए पूजा विधि और चंद्रोदय का समय, प्राप्त होगी सुख-शांति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 21, 2026 07:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola