Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, पढ़ें 20 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: देशभर में आज 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज यानी दिवाली का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 20 अक्टूबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Credit- news 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और अमावस्या तिथि रहेगी. साथ ही हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, शकुनि करण और चतुष्पद करण रहेगा. इसके अलावा आज ही दीपों का पर्व दिवाली मनाया जाएगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कुंभ राशि में राहु ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह और कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति रहेगा. वहीं, कन्या राशि में चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह रहेंगे, जबकि तुला राशि में मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

उल्लास-उमंग के साथ आज आपके दिन की शुरुआत होगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. सिंगल जातक किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल मिलेगा. इसके अलावा आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

काम की अधिकता रहेगी, इसलिए समय रहते कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. हालांकि, आज आप व्यस्त जरूर रहेंगे, लेकिन मस्त रहेंगे. इसके अलावा धन लाभ होना भी संभव है. वृषभ राशि के जातकों को आज भाइयों का साथ मिलेगा.

मिथुन राशि

सुबह-सुबह मन अशांत रहेगा. हालांकि, दोपहर के बाद जीवन में स्थिरता आएगी. संतान के प्रति सजग रहेंगे तो अच्छा होगा. आज आपको पूंजी निवेश से लाभ होगा, लेकिन भूमि-भवन के अटके मामले पूरे नहीं हो पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे. हालांकि, नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे. युवा जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि

आपके चिड़चिड़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल खराब रहेगा. यदि आपने अपने व्यवहार में नरमी नहीं लाई तो आप अकेले रह जाएंगे. आर्थिक पक्ष आज आपका मजबूत रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

लोग आपकी आलोचना करेंगे, जिस कारण तनाव रहेगा. हालांकि, पारिवारिक यात्रा आनंदमय रहेगी और नए दोस्त बनेंगे. इसके अलावा पुराना कर्ज उतर सकता है, लेकिन आप झूठे आरोपों में फंस सकते हैं. युवाओं की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. बता दें कि विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय अनुकूल है.

तुला राशि

अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने फैसले स्वयं ले पाएंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

घर में अतिथियों का आगमन होगा, लेकिन उनसे आपका विवाद हो सकता है. इसके अलावा भवन व कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा. यदि आज आप वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधान रहें. आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे अच्छा महसूस होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

विवाह चर्चाओं में सफल होंगे, लेकिन व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा. साथ ही सुख-साधनों पर खर्चा होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको पुराने निवेश से लाभ होगा. साथ ही लोन सम्बंधित समस्या का निदान मिलेगा.

मकर राशि

व्यापार में नए अनुबंध होंगे, जो लाभदायक रहेंगे. नौकरीपेशा जातक अपने कार्य की कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे. युवाओं को आज भाई-बहनों का साथ मिलेगा. साथ ही पारिवारिक सुख मिलेगा. यदि आपका वाहन क्रय करने का मन है तो ये काम जल्द पूरा होगा.

विज्ञापन

कुम्भ राशि

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे. प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये समय व्यस्तता वाला है. राजनैतिक नए संबंध बनेंगे, जो लाभप्रद रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निजी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.

मीन राशि

दिन अनुकूल व्यतीत होगा. लंबे समय से अटके कार्य होंगे. सिंगल जातकों को किसी खास से अपने मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है. जो लोग विदेश जा रहे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ